12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
Fri, 22 May 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
12 दिन पहले ऋषिकेश के फूलचट्टी में बही यूपी के मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदीबा की लाश गोताखोरों ने खोज ली।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
12 दिन पहले रविवार 10 मई को यूपी के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदीबा शाहिद ऋषिकेश के फूलचट्टी में पत्थर पर फोटो खींचते वक्त पैर फिसलने से गंगा में बह गई थी।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज के देहरादून कैंपस से मास्टर ऑफ सर्जन कर रही अदीबा दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने गई थी।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
12 दिनों तक गंगा की छाक छानने के बाद अदीबा का शव चीला बैराज के पास बरामद हुआ।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
मौके पर मौजूद मंत्री के दो बेटे और रिश्तेदार शव देखते ही बिलख पड़े।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
मंत्री मंजूर पत्नी के साथ बेटी की तलाश में ऋषिकेश में डटे रहे थे। मंगलवार को मंत्री मेरठ लौट गए थे।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
हादसे के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और जल पुलिस के जवान लगे थे।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
12वें दिन अदीबा का शव गंगा बैराज की चीला रेंज से बरामद किया गया। बेहद सड़ी-गली हालत में होने के चलते पुलिस कार्रवाई पूरी कर परिजन एंबुलेंस के जरिए शव मेरठ लेकर चले गए।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
मेरठ में अदीबा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
12वें दिन मिली अदीबा, लाश देख बिलख पड़े परिजन
सभी तस्वीरें- पंकज कौशल/अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश।