फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मायानगरी में हुस्न का जलवा बिखेर रहीं ये पहाड़ी सुंदरियां

Sun, 25 Dec 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
actress from uttarakhand - फोटो : AmarUjala
आइए आज आपको मिलवातें हैं उत्तराखंड की उन सुंदरियों ने से जिन्होंने देवभूमि से निकलकर मायानगरी में अपने हुस्न और टैलेंट का झंडा गाड़ा है। मिलिए इन्हीं सुंदर बालाओं से...
विज्ञापन

2 of 10
urvashi rautela
उर्वशी रौतेला- बॉलीवुड की हॉट गर्ल बनी उर्वशी रौतेला इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सिंह साहब द ग्रेट से शुरुआत कर उर्वशी ने सनम रे और ग्रेट ग्रैंड मस्ती से होता हुआ आगे बढ़ रहा है। इस समय उर्वशी पर फिल्माया ह्रितिक की फिल्म काबिल का गाना 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' धूम मचाए हुए है। 
विज्ञापन

3 of 10
Roop Durgapal
रूप दुर्गापाल- अल्मोड़ा से निकलकर मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रूप दुर्गापाल इन दिनों टीवी सीरियल में खूब सक्रिय हैं। बालिका वधू की सांची से घर-घर में छा जाने वाली रूप ने आज भी उत्तराखंड से अपना रिश्ता बरकरार रखा है।

4 of 10
actress from uttarakhand chitrashi
चित्राशी रावत- हॉकी खिलाड़ी से फिल्म इंडस्ट्री का सफर करने वाली चित्राशी की कहानी दिलचस्प है। वे लेफ्ट-स्ट्राइकर के तौर पर उत्तराखंड के लिए हॉकी भी खेल चुकी हैं। चित्राशी ने अपने पहले प्यार हॉकी को चक दे इंडिया फिल्म में कोमल चौटाला के रूप में पर्दे पर भी जिया। इसके बाद उन्होंने लक, ये दूरियां और तेरे नाल लव हो गया में काम किया।
विज्ञापन

5 of 10
Sukirti Kandpal
सुकीर्ति कांडपाल- मिस इंडिया वर्ल्डवाइड में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सुकीर्त‌ि बिग बॉस के घर में रह चुकी हैं। दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स से अलग रोल निभाने वाली सुकीर्ति अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और दिल मिल गए में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Priyanka Kandwal - फोटो : facebook
प्रियंका कांडवाल- प्रियंका कांडवाल ने दक्षिण भारत की फिल्मों का रुख किया और वहां वे सफल अदाकारा हैं। वे कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में खूब व्यस्त हैं।
विज्ञापन

7 of 10
actress from uttarakhand
लावण्या त्रिपाठी- मिस उत्तराखंड से नवाजी गई लावण्या दक्षिण भारत की फिल्मों में खूब सक्रिय हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म से 2012 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

8 of 10
actress from uttarakhand, anukriti - फोटो : facebook
अनुकृति गुसाईं- फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2013 की विजेता रह चुकी अनुकृति मिस एशिया पैसिफिक 2014 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन में जन्मी अनुकृति ने टेलीविजन होस्ट के रूप में अच्छी पहचान बनाई।

9 of 10
actress from uttarakhand
आशा नेगी- देहरादून में पली-बढ़ी अनुकृति का सपनों से भरे नैना और पवित्र रिश्ता जैसे चर्चित सीरियलों से शुरू हुआ सफर कुछ तो है तेरे मेरे दरम्यान तक जारी है।
विज्ञापन

10 of 10
actress from uttarakhand
विभा आनंद- बालिका वधू में अपने कैरियर की पहचान बनाने वाली विभा आनंद ने महाभारत सीरियल में सुभद्रा का रोल निभाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें