फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंचीं एक्ट्रेस विद्या बालन, एयरपोर्ट पर देखते ही फैंस हो गए क्रेजी और फिर...

Tue, 11 Sep 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
1 of 5
Vidya balan
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन दोपहर में जेट एयरवेज के विमान से मुंबई से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचीं। खास लुक में एकाएक नजर आई विद्या बालन को देखते ही प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे।



 
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan
उनके फैंस विद्या को देखते ही इतने ज्यादा उत्साहित हो गए कि उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर आते ही प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। काला चश्मा और सफेद बैग लेकर उन्हें एयरपोर्ट से बाहर आते देखकर फैंस खूब खुश हुए।
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan
वहीं विद्या ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। एयरपोर्ट से बाहर कुछ देर रुकने के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि देहरादून में उन्हें किसी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था इसलिए वे जल्दी ही वहां से निकल गईं।

4 of 5
Vidya balan
बता दें कि, हाल ही में उत्तराखंड में लांच हुए रेडियो स्टेशन 93.5 एफ.एम के लांचिंग इवेंट में भी विद्या ने यहां खूब एंजॉय किया। अवसर पर विद्या बालन भी उत्तराखंड को गुड मॉर्निंग देहरादून कहते हुए दिखीं। वे यहां पहाड़ी गीतों पर भी खूब झूमीं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidya Balan
वैसे तो उत्तराखंड के हसिन वादियों और यहाँ के पहाड़ी व्यंजन और संस्कृति के बॉलीवुड के कलाकार दीवाने है ही, विद्या बालन भी उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीत बेडु पाको बारामासा में पर झूमने से खुद को रोक नहीं पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें