फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अमृता सिंह के साथ अचानक पुलिस थाने पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, प्रॉपर्टी बनी बड़ी वजह

Mon, 21 Jan 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
amrita singh with sara ali khan
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने पहुंचीं। हुआ यूं कि अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की शनिवार को मौत हो गई। जिसके बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति पर विवाद गरमा गया।


 
विज्ञापन

2 of 6
amrita singh - फोटो : अमर उजाला
केयर टेकर ने बताया कि मामा-भांजी के बीच इस संपत्ति को लेकर कई साल से मुकदमेबाजी चल रही है। मामा का अंतिम संस्कार करने के बाद अृमता बेटी सारा अली खान के साथ विवादित कोठी पर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 6
amrita singh
इसके बाद केयर टेकर ने अमृता सिंह पर संपत्ति पर काबिज होने का आरोप लगाते हुए क्लेमेंटाउन थाने में तहरीर दी है। बाद में अमृता ने बेटी के साथ क्लेमेंटाउन थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों की तहरीर की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है। 

4 of 6
Graphic era university
बता दें कि देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के बराबर में अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मामा मधुसूदन और अमृता सिंह के जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे विचाराधीन है। मधुसूदन कैंसर से पीड़ित थे। 22 दिसंबर को उन्हें पहले जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : AmarUjala
छह जनवरी को मधुसूदन बिम्बेट को वापस जौलीग्रांट लाया गया था। उपचार के दौरान मधुसूदन ने शनिवार अलसुबह दम तोड़ दिया था। मामा की मौत की खबर मिलने के बाद अमृता सिंह अपने बेटी अभिनेत्री सारा अली खान के साथ दिन में तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। अस्पताल से मामा के पार्थिव शरीर को अपनी सुपुर्दगी में लेकर अमृता सिंह सीधे चंद्रबनी स्थित शमशान घाट पर पहुंचीं। अंतिम संस्कार करने के बाद अमृता सिंह बेटी के साथ सीधे मामा की कोठी पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच केयर टेकर खुशीराम ने क्लेमेंटाउन थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि अमृता सिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मधुसूदन की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि उससे जबरन चाबी लेने का प्रयास किया गया। चाबी न देने पर कोठी के ताले तोड़े गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो अमृता सिंह की पक्ष की तरफ से कुछ देर बाद थाने आने का भरोसा दिलाया गया। रात में अमृता सिंह बेटी सारा अली खान के साथ थाने आ गई। अमृता सिंह ने थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रौतेला से मिलकर कब्जे के आरोप को निराधार बताया है। कुछ लोग संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। वह अपने मामा की मौत की खबर पर यहां पहुंची हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें