प्रॉपर्टी विवाद को लेकर थाने पहुंचीं एक्ट्रेस अमृता सिंह ने वहां कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद बेटी सारा और पुलिसकर्मी हैरान रह गए। हालांकि वे इस बात को लेकर कुछ भी कहने से बचती रहीं, लेकिन वहां उन्हें ऐसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
2 of 6
amrita singh with sara ali khan
देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने में अभिनेत्री अमृता सिंह और मामा मधुसूदन के दोस्त डीके के बीच काफी कहासुनी हो गई। दरअसल मधुसूदन और डीके के बीच दोस्ती थी। इस कारण वो खानदान में चल रहे संपत्ति विवाद से वाकिफ थे। डीके का कहना था कि मधुसूदन कई माह से बीमार थे। केयर टेकर खुशीराम ही उनकी सेवा में जुटा था। लेकिन अब मधुसूदन के निधन के साथ ही अमृता आदि करोड़ों की संपत्ति पर काबिज होने आ गए।
विज्ञापन
3 of 6
amrita singh mama property
सूत्रों की मानें तो उन्हें इतने गुस्से में देखकर सब हैरान रह गए। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की शनिवार को हुई मौत के बाद करोड़ों की संपत्ति विवाद गरमा गया।
4 of 6
amrita singh
- फोटो : अमर उजाला
मामा का अंतिम संस्कार करने के बाद अृमता अपनी बेटी अभिनेत्री सारा अली खान के साथ विवादित कोठी पर पहुंचीं। इस पर केयर टेकर ने अमृता पर कोठी पर कब्जे का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक तहरीर दी है। अमृता ने क्लेमेंटाउन थाने पहुंचकर अपना पक्ष रखा। अमृता पहले ही पुलिस को एक मेल भेजकर कोठी पर कब्जे का आरोप लगा चुकी हैं। पुलिस ने दोनों की तहरीर की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
सारा अली खान और अमृता सिंह
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के पास ही अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मधुसूदन और अमृता के बीच जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे भी विचाराधीन हैं।
अंतिम संस्कार के बाद अमृता सिंह बेटी के साथ सीधे मामा की कोठी पर पहुंच गईं। इसी बीच केयर टेकर खुशीराम ने क्लेमेंटाउन थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि अमृता सिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मधुसूदन की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि उससे जबरन चाबी लेने का प्रयास किया गया। चाबी न देने पर कोठी के ताले तोड़े गए हैं