फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस अमृता सिंह को झटका दे सकती है मामा की वसीयत, इनके नाम करना चाहते थे करोड़ों की प्रॉपर्टी

Wed, 23 Jan 2019 04:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह/ मधुसूधन
मौत से पहले सारा आली खान की मां अमृता सिंह के मामा मधुसूदन ने अपनी संपत्ति के किसी वारिस की घोषणा नहीं की थी। बताया जा रहा है कि वे इस संपत्ति को धर्मार्थ ट्रस्ट के नाम करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक वसीयत भी छोड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 6
अमृता सिंह के मामा मधुसूधन
हालांकि, वसीयत में क्या लिखा है, इस बात का खुलासा तभी होगा, जब यह वसीयत सामने आएगी। मधुसूदन हिमाचल प्रदेश के द लारेंस स्कूल के पढ़े हुए हैं। वे शुरूआत से ही ऐशोआराम की जिंदगी जीते थे। उनके कई साथी बड़े बड़े पदों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो कई विदेशों में निवास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
amrita singh
उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सरदार कर्मवीर सिंह भी बिम्बट के ही सहपाठी थे। सूत्रों के मुताबिक वे व्यावसायिक लेखक नहीं थे, लेकिन लिखने-पढ़ने में उनकी बेहद रूचि थी। पशु और पर्यावरण से भी उनका बेहद प्रेम था। अपने इसी शौक के चलते ताउम्र उन्होंने शादी नहीं की थी। 

4 of 6
amrita singh
यही कारण था कि उनका कोई वारिस नहीं है। चूंकि, बहन ताहिरा ने भांजी अमृता के साथ मिलकर मार्च 2016 में देहरादून के सिविल कोर्ट में मालिकाना हक जताने को लेकर वाद दायर किया तो वे इससे क्षुब्ध हो गए। उनके एक पारिवारिक मित्र के अनुसार वे हर बार इसी बात को कहते थे कि यह संपत्ति वह धर्मार्थ ट्रस्ट के नाम करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
amrita singh
इसके लिए उन्होंने वसीयत भी कर दी। शर्त है कि यह वसीयत उनके दो स्थानीय और दो दिल्ली के पारिवारिक मित्रों की मौजूदगी में उनकी मृत्यु के बाद सिविल जज के सामने ही पढ़ी जाएगी। बिंबट पहले इस संपत्ति को बेचना चाहते थे। यह बात भी पारिवारिक मित्र और हमारे सूत्र ने ही बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृता सिंह
इसके लिए उन्होंने तमाम लोगों से भी बात की थी। शुरूआत में तो खरीददार मन मुताबिक नहीं मिले और जब कुछ खरीददार आए तो ताहिरा और अमृता ने इसमें वाद दायर कर दिया। इससे वे क्षुब्ध हो गए। सिविल कोर्ट ने अमृता और ताहिरा के संपत्ति को न बेचे जाने को लेकर स्टे मांगने के प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया था। इस मामले में अब अगली तारीख पांच फरवरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें