accident in rishikesh
अनियंत्रित ट्रक ने पहले तिराहे पर रुके सूमो वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद आल्टो कार, स्कूटी और ट्रक को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर खड़ी एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। भीषण हादसे में आल्टो कार सवार सिंचाई विभाग के बाबू रामरूप सिंह रावत (50) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, ऋषिकेश व स्कूटी सवार कुंदन शर्मा (28) पुत्र नीलसागर शर्मा निवासी सहरसा, बिहार हाल निवासी गौरव ट्रेडर्स, हीरालाल मार्ग, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा सूमो सवार जितारी देवी पत्नी महेंद्र सिंह और उज्जला देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी ग्राम नीर, तपोवन, टिहरी, राधेश्याम पुत्र धर्मपाल निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी जख्मी हो गए।