accident
त्रिभुवन सिंह के भतीजे हरीश देवली का विवाह आठ मई को पिथौरागढ़ के टकाना कॉलोनी निवासी हीरा सिंह नेगी की पुत्री ममता के साथ होना था। घर और परिवार में खुशी का माहौल था। त्रिभुवन सिंह देवली का पिथौरागढ़ के सेरा मोहल्ले में अपना मकान है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को हादसे की खबर मिली। तब से हवलदार त्रिभुवन की पत्नी जानकी देवी, बेटी हेमा, डब्बू और बेटे राहुल के साथ ही बड़े भाई सुरेंद्र सिंह देवली और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आस, पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।