हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर डंपर से भिड़ंत के बाद कार का जो हाल हुआ उसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कार के अंदर उस वक्त चार लोग भी थे।
विज्ञापन
2 of 6
accident
बिजनौर निवासी कार सवार चार लोग घायल हो गए। चालक एवं कार स्वामी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है। आरोपी चालक दुर्घटनास्थल पर डंपर को छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। कार से मिली एक लाख की नगदी भी पुलिस ने परिवार के सुपुर्द कर दी। दुर्घटना रवासन नदी के पुल पर घटित हुई।
विज्ञापन
3 of 6
accident
बिजनौर की ओर से आ रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीधे सड़क किनारे जाकर एक पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने तुरंत एंबूलेंस मौके पर बुला ली।
4 of 6
accident
इधर, सूचना मिलने पर एसओ प्रदीप मिश्रा, एसआई पूर्णानंद शर्मा मौके पर पहुंच गए। तब तक दुर्घटनास्थल से आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
5 of 6
accident
एसओ ने बताया कि घायलों के नाम ओमप्रकाश, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा हन्नी एवं चालक रिंकू निवासीगण मुस्सीपुर थाना नटहौर जिला बिजनौर है। बताया कि कार स्वामी ओमप्रकाश एवं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।