फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: हंसी-खुशी पूजा करने जा रहा था परिवार, अचानक सड़क से सीधे हौज में उतर गई कार और फिर...

Mon, 26 Mar 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
accident
सड़क से कार सीधे हौज में उतर गई और एक पल में सारी खुशियां मातम में बदल गई। देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
accident
देवप्रयाग-बमाणा सड़क पर पाली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे हौज (पक्की खाल) में जा गिरी। हादसे में कार स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पत्नी घायल हो गए। बेटे की गंभीर स्थिति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
accident
पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे देवप्रयाग-बमाणा गांव सड़क पर देवप्रयाग से करीब सात किलोमीटर पहले पाली गांव के पास एक कार लगभग 10 मीटर नीचे सीधे हौज के अंदर जा गिरी।

4 of 5
accident
इस दुर्घटना में कार स्वामी हीरा सिंह नेगी (40) पुत्र स्व. मदन सिंह नेगी निवासी गोर्थी कांडा हाल निवास देवप्रयाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसकी पत्नी सुषमा देवी और 10 वर्षीय पुत्र आयुष नेगी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident
थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि आयुष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे परिजन अपने साथ ऋषिकेश लेकर चले गए हैं। सुषमा का सीएचसी में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हीरा सिंह अपने परिवार के साथ किसी मंदिर में पूजा के लिए गया था, तभी देवप्रयाग लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें