सेना में शामिल होने को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। केवल 27 पदों के लिए सात राज्यों से आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इसके सापेक्ष 10 हजार से ज्यादा युवा मैदान में उतरे। तो खुद ही तस्वीरों में देख लीजिए...
विज्ञापन
2 of 6
army
प्रादेशिक सेना 108 इन्फेंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) महार रेजीमेंट में 27 पदों पर भर्ती के लिए दून में एक साथ 10,500 युवा दौड़े। 1600 मीटर लंबी दौड़ के बाद इनमें से 480 युवाओं का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ। अब 16 सितंबर तक इनकी चयन की प्रक्रिया चलेगी। उधर, दौड़ की वजह से गढ़ी कैंट क्षेत्र में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
3 of 6
army
गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह मैदान (महिंद्रा ग्राउंड) में सुबह पांच बजे से युवाओं की एंट्री बंद हो गई। इसके बाद सभी 1600 मीटर लंबी दौड़ में शामिल हुए। 108 टीए महार रेजीमेंट के मेजर पीएस कोचर ने बताया कि भर्ती के लिए कुल 10,500 युवाओं ने रिपोर्ट किया। इसमें सर्वाधिक 6300 युवा उत्तर प्रदेश के रहे। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड के युवाओं की भीड़ रही।
4 of 6
army
इसके अलावा मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के युवा भी भर्ती में शामिल हुए। इनमें से केवल 480 युवा ही लंबी दौड़ की बाधा पार कर पाए। 108 टीए महार रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल के. जयचंद्रन ने बताया कि दौड़ में सफ ल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा मंगलवार को होगी। प्रादेशिक में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों के लिए साल भर में मात्र दो माह की स्थाई नौकरी की गारंटी होती है।
विज्ञापन
5 of 6
army
हालांकि जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चयनितों का अब फिजिकल, मेडिकल, ऑब्स्टैकल कोर्स और इंटरव्यू होने के बाद मेरिट जारी की जाएगी। उधर, भर्ती रैली के कारण गढ़ी में मेले जैसा नजारा रहा। यहां दिन भर युवाओं की भारी भीड़ रही।
कई युवा रविवार रात ही भर्ती स्थल पर पहुंच चुके थे। उन्होंने फुटपाथ पर सोकर रात गुजारी। भर्ती रैली के कारण गढ़ी से आने वाला ट्रैफि क कैंट बोर्ड कार्यालय से माल रोड से चकराता रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।