फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की इस जगह को चाचा कलाम बताते थे अपना 'घर', यहां आकर हमेशा करते थे ये एक काम

Sun, 15 Oct 2017 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kalam
आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगह के बारे में जिस जगह को चाचा कलाम अपना घर मानते थे। वे जब भी यहां आते थे तो ये एक काम जरूर करते थे।
विज्ञापन

2 of 6
apj abdul kalam
देहरादून के डील में 80 के दशक में कलाम की ओर से रोपा गया एक पौधा अब पेड़ बन चुका है। वे अक्सर दून के डील में आते रहते थे। वे कहते थे डील मेरा घर है, यहां आकर मुझे अपनेपन का अहसास होता है। यहां से मिलने वाला प्यार मुझे जीवनभर याद रहेगा। हालांकि, डील आते-जाते वक्त रायपुर की सड़क की बदहाली उन्हें बेहद सालती थी।
विज्ञापन

3 of 6
apj abdul kalam
यही वजह थी कि एक बार उन्होंने ये कह ही दिया कि दून में सब कुछ अच्छा है, रायपुर रोड को छोड़कर। पूर्व राष्ट्रपति के दुनियां से जाने की खबर सुनकर दून के बाशिंदे बेहद आहत हैं। डील से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एसके शर्मा ने बताया कि जब कलाम राष्ट्रपति बने तो सब बेहद खुश हुए।

4 of 6
kalam
बताया कि कलाम जब भी आते तो बड़े अधिकारियों की जगह छोटे कर्मचारियों से सीधे बात करना पसंद करते थे। वे कहते थे डील मेरा घर है, यहां आकर मुझे अपनेपन का अहसास होता है। यहां से मिलने वाला प्यार मुझे जीवनभर याद रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
apj abdul kalam
बताया कि दून में कई ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिन्हें कलाम के साथ काम करने का मौका भी मिला। जब कलाम इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) में थे तब भी उन्होंने यहां एक सेमीनार में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब्दुल कलाम - फोटो : SELF
तब उन्होंने कहा था कि जब भी आप लोगों के बीच काम करने का मौका मिलेगा, मैं जरूर आऊंगा। बताया कि कलाम को पेड़-पौधों से बेहद प्यार रहा। तभी तो जितनी बार कलाम डील आए, उस पौधे को देखने जरूर गए, जो उन्होंने लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें