अब Aadhaar नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जानिए अब क्या करना होगा इस्तेमाल।
विज्ञापन
2 of 9
aadhaar card
ऑथेंटिकेशन के लिए आधार नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। यकीनन यह खबर आधार यूजर्स को राहत देगी। आगे पढ़िए क्या करना होगा अब...
विज्ञापन
3 of 9
आधार कार्ड
दरअसल, यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार यूजर्स के लिए वर्चुअल आईडी की शुरुआत कर दी है। UIDAI का कहना है कि जल्द ही सर्विस प्रोवाइडर्स
आधार के बदले इसे स्वीकार करेंगे।
4 of 9
aadhaar
इसका मतलब यह है कि अब आपको ऑथेंटिकेशन के लिए आधार नंबर देने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
online app
इससे आधार डेटा और भी अधिक सुरक्षित हो जाएगा। इस आईडी का उपयोग आधार में पते को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 9
online
वर्चुअल आईडी 16 अंकों वाली रेंडम संख्या है, जिसे UIDAI की वेबसाइट से जेनरेट किया जा सकता है। वेरिफिकेशन या ऑथेंटिकेशन के लिए आधार आधार संख्या बताने की जरूरत होगी। वर्चुअल आईडी आधार संख्या के शुरुआती विकल्प के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन
7 of 9
वीआईडी नंबर देने पर किसी ऑथराइज्ड एजेंसी जैसे मोबाइल कंपनियों को नाम, पता और फोटो जैसी सीमित जानकारी ही मिलेगी, जो वेरिफिकेशन के लिए पर्याप्त है।
8 of 9
aadhaar
सबसे पहले यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाएं। होम पेज पर ही आधार सर्विसेज टैब के नीचे Virtual ID (VID)
Generator पर क्लिक करें।
सबसे पहले अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद सिक्यॉरिटी कोड टाइप करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। आधार से जुड़े आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद ओटीपी एंटर करें और
वीआईडी जेनरेट को सलेक्ट करके सबमिट करें। ऐसा करते ही आपको मोबाइल पर 16 अंकों वाला VID प्राप्त हो जाएगा।