क्या आप जानते है कि आपका 'आधार' ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आधार को लेकर शायद ये बड़ी बात आप नहीं जानते होंगे, लेकिन यह ट्रिक आपको नुकसान से बचा सकती है। पढ़िए यह काम की बात..
विज्ञापन
2 of 5
aadhaar
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि किसी ने आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग तो नहीं किया तो यह काम आसान है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की वेबसाइट पर आपको यह सुविधा मिल रही है। यहां आपको अपना आधार नंबर फीड करना होगा। इसके बाद एक निश्चित समयसीमा में आपके आधार के इस्तेमाल का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : demo pic
सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर लॉगइन करें। यहां आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करें। फिर अपना आधार नंबर और नीचे दिया गया सिक्योरिटी पिन फीड करें। आपके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा।
4 of 5
इस पासवर्ड को कंप्यूटर स्क्रीन में दिए गए विकल्प में भरें। इसके बाद आपसे आधार के इस्तेमाल की समय सीमा पूछी जाएगी। जैसे, एक जनवरी 2017 से 20 दिसंबर 2017। यह समयावधि भरने के बाद जैसे ही आप सबमिट का बटन दबाएंगे तो आपके आधार के इस्तेमाल की आपको जानकारी मिल जाएगी।