फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आखिर कहां गायब हो गए आधार कार्ड?

Sat, 31 Dec 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
aadhar card
राज्य खाद्य योजना के तहत बने राशन कार्डों के आधार कार्ड से लिंक कराने को आपूर्ति विभाग ने एक सूची जारी की है। इस सूची में अधिकांश कार्डों के मुखिया का आधार नंबर गायब है। ऐसे में डीलरों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए आधार कार्ड गायब कर फर्जी कार्ड बनाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aadhar card
राज्य खाद्य योजना के तहत बने राशन कार्डों (एपीएल कार्ड) के साथ मुखिया सहित परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड जमा करवाए गए। हालांकि कुछ लोग परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड जमा नहीं करा सके। लेकिन मुखिया ने अपना कार्ड अनिवार्य रूप से जमा किया।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
हाल ही में जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से एक सूची जारी की गई। डीलरों ने दावा किया है कि सूची में उन लोगों के नाम भी है, जो पहले ही आधार कार्ड विभाग के कार्यालय में जमा करा चुके है। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने आरोप लगाया है कि विभाग के कुछ कर्मचारियों ने चहेते डीलरों से साठगांठ कर कार्यालय से आधार कार्ड चोरी कर फर्जी राशन कार्ड बनवाए है। जिसकी जांच की जानी चाहिए। 

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
हमारे क्षेत्र के एपीएल के लगभग सभी कार्ड धारकों ने आधार कार्ड कार्यालय में जमा किए। लेकिन जो सूची विभाग ने जारी कि उसमें मुखिया के आधार कार्ड नंबर तक गायब है। ऐसे में स्पष्ट है कि आधार कार्डों को गायब किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। 
-जितेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aadhar card
इतनी बड़ी गड़बड़ी संभव नहीं है। जिसने आधार कार्ड जमा नहीं किया होगा, उसी का नाम सूची में होगा। अगर किसी को सूची में कोई गड़बड़ी की आशंका है तो वह शिकायत कर सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी। 
-पीएस पांगती, जिलापूर्ति अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें