अलग-अलग सेवाओं को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। करोड़ों लोग आधार लिंक करा चुके हैं। इस बीच ऐसी खबर आई है जो आपकी टेंशन बढ़ा देगी। आधार लिंकिंग की आड़ में जालसाज फ्रॉड कर रहे हैं। यूआईडीएआई ने ट्रवीटर पर नोटिस जारी करके लोगों को सवाधान रहने को कहा है।   अथॉरिटी ने कहा है कि आधार की सभी सेवाओं से जुड़ी उसकी एक ही वेबसाइट और एक ही एप है। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा एप या वेबसाइट नहीं है।   कहा कि इस एप का नाम mAadhaar है। इसका लेटेस्ट वर्जन गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं uidai.gov.in की एक मात्र वेबसाइट है।      अगर आपको अपने बैंक अकांउट को अधार से लिंक करना है तो सिर्फ इन तरीकों का ही यूज करें।    बैंक वेबसाइट का यूज करें, या फिर बैंक की ब्रांच या एटीएम जाएं नहीं तो बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए आईवीआर नंबर पर फोन करके यह प्रक्रिया पूरी करें।