फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से खाता लिंक कराने का है अब आखिरी मौका, बैंक दे रहा ये तीन विकल्प

Sun, 24 Dec 2017 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
आधार कार्ड
आधार से खाता लिंक कराने का अब आखिरी मौका है। इस तिथि तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक करा लें। बैंक के इन तीन  विकल्प के जरिए ये काम आसानी से कर सकते है..
विज्ञापन

2 of 7
aadhaar
आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31 दिसंबर से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर लिंक कराना जरूरी है। बैंकों ने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
आधार पे
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 31 दिसंबर 2017 तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा।

4 of 7
internet
इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं। दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन

5 of 7
एसएमएस
‘UID आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर आप अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं। इसके बाद बैंक के निर्देशों के तहत आप एसएमएस भेजें। बैंक आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेगा और आपको एसएमएस भेजेगा। इससे पता चल जाएगा कि आपका खाता आधार से लिंक हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
क्लिक - फोटो : demo pic
अपने बैंक की वेबसाइट पर जाएं। यहां दिए गए ‘लिंक आधार या आधार जोड़ने’ के विकल्प पर क्लिक करें। इंटरनेट बैंकिंग चलाते हैं तो पहले लॉगइन करें। अपना आधार नंबर भरें और सबमिट का बटन दबा दें। आधार से लिंक होते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस आ जाएगा या ईमेल भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एटीएम - फोटो : SELF
एएटीएम कार्ड मशीन में लगाएं और अपना पिन डालें। इसके बाद सर्विस रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार रजिस्ट्रेशन का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें। अब चालू खाता या बचत खाता में से किसी एक पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर लिखें। बैंकों के एटीएम के हिसाब से विकल्प का नाम अलग-अलग हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें