फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से करनी है केदारनाथ यात्रा, तो ये डॉक्यूमेंट जरूर लाएं साथ, वरना नहीं मिलेगा टिकट

Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
हेलिकॉप्टर
अगर आप केदारनाथ धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से करना चाहते हैं तो ये दो डॉक्यूमेंट साथ में जरूर लाएं। इनके बिना आपको टिकट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
PAN-Aadhaar
हेलीकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के इच्छुक शिव भक्तों को बिना आधार और पैन कार्ड के टिकट नहीं मिलेगा। प्रशासन ने सभी हेली कंपनियों को टिकट बुकिंग के लिए आने वाले यात्रियों से आधार और पैन कार्ड भी मांगने के निर्देश दिए हैं। हेली कंपनियों की मनमानी और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने हेलीपैड पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ - फोटो : SELF
ये अधिकारी कंपनी के कार्यालय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी लेकर प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बीते वर्षों में केदारनाथ यात्रा में गुप्तकाशी, नारायणकोटी, शेरसी, फाटा आदि हेलीपैड से हवाई सेवा का संचालन करने वाली हेली कंपनियों द्वारा मनमानी और टिकट कालाबाजारी की शिकायतें मिली थी।

4 of 5
टिकट खिड़की पर परेशान यात्री - फोटो : amar ujala
इस दौरान कई यात्रियों को तीन-तीन दिनों तक धाम जाने के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार, शुरूआत से ही हेली कंपनियों के हेलीपैड व कार्यालयों की नियमित चेकिंग की जाएगी। सभी हेलीपैड पर प्रभारी अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। ये अधिकारी हेली कंपनियों के यूकाडा के नियमों का पालन करने, टिकट की कालाबाजारी, हेलीपैड पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अपनी प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
अगर, कोई भी कंपनी या हेलीकॉप्टर संचालक नियम विरुद्घ कार्य करता पकड़ा गया तो सीधे लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि हेलीपेड पर तैनात अधिकारियों को टिकटों का निरीक्षण करने और टिकट के तहत संबंधित के यात्रा करने की पूरी जानकारी लेने को भी कहा गया है। उन्होंने सभी हेली कंपनियों से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सूची उपलब्ध कराने और अधिकारियों को ऑनलाइन सूची की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें