फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौड़ा सरोली के जंगलों में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, राहतकर्मी समेत 13 लोग घायल

Thu, 20 Apr 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
रायपुर से सटे सौड़ा सरौली गांव के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह भीषण आग लग जाने भारी तबाही हुई। अग्निकांड की सूचना पाकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के अलावा अग्निशमन, वन, स्वास्थ्य समेत आपदा प्रबंधन से जुडे़ तमाम विभागों के अधिकारी राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राहत अभियान के दौरान कई राहतकर्मियों और ग्रामीणों समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बतायी जा रही है। चौंकिये नहीं यह वनाग्नि नही वरन केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अफसरों की मौजूदगी में आयोजित की गई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल थी।
विज्ञापन

3 of 7
वन विभाग अफसरों को बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे सूचना दी गई कि रायपुर से सटे सौड़ा सरोली गांव के जंगल में भीषण आग लग गई है। इसकी जानकारी तत्काल आपदा प्रबंधन केंद्र को दी गई तो आला अफसरों के निर्देश पर अग्निशमन, वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस को मौके पर बुला लिया। 

4 of 7
इसी बीच आग ने गांव को अपनी गिरफ्त मेें ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मेजर जनरल वीके दत्ता, आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी, आईजी संजय गुंज्याल, डीएम रविनाथ रामन, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल समेम तमाम आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। आखिरकार अफसरों की मौजूदगी में चले राहत अभियान के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन कर्मियोें ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

5 of 7
लेकिन इस दौरान कई राहतकर्मियों, ग्रामीणों समेत 13 लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने कई घायलों का तो मौके पर ही इलाज किया, जबकि कई गंभीर घायलों को रायपुर सीएचसी और दून अस्पताल पहुंचाया गया। केंद्रीय आपदा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल ने अफसरों ने यह जायजा लिया कि आखिरकार जंगलों में लगी आग से सरकारी मशीनरी कितनी मुस्तैदी के साथ निपटती है। दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने मॉक ड्रिल को कारगर बताया। 
विज्ञापन

6 of 7
मॉक ड्रिल के दौरान कई खामियां भी उजागर हुई। मसलन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ  राहतकर्मियोें को छोड़कर वन, पुलिस और अग्निशमनकर्मियों के पास फायर इंट्री शूट, गम बूट, दस्ताने, अन्य जरूरी उपकरण नही थे। आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने अफसरों को निर्देशित किया कि हादसों से निपटने के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद की जाय ताकि राहत अभियान मेें दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आपदा प्रबंधन की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान सेना को भी अलर्ट पर रखा गया। सेना के अफसरों की टीम ने पूरे अभियान पर नजर रखे हुए थी। नाम न छापने की शर्त पर सैन्य अफसरों ने बताया कि वैसे तो राज्य सरकार ऐसी आपदाओं से निपटने मेें सक्षम होती है लेकिन स्थिति बेकाबू होने पर सेना तैयार रहती है। यदि जरूरत पड़ती तो सेना को तत्काल मौके पर बुलाया जाता । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें