फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे एक फक्कड़ बाबा के सर पर हुआ खून सवार, साथी को मारकर कुत्ते को पिलाया उसका खून

Mon, 24 Apr 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
उत्तरी हरिद्वार में गंगा किनारे बनी कुटी में मध्य प्रदेश के एक फक्कड़ साधु ने अपने साथी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसका खून कुत्ते को पिलाया और पुलिस के आने तक कुर्सी डालकर शव के पास ही बैठा रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
murder - फोटो : amarujala
हत्या को इतने वीभत्स तरीके से अंजाम दिया गया कि शव देखकर चश्मदीदों और पुलिस के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल आरोपी को शक था कि उसके साथी ने तंत्र मंत्र से उसकी पत्नी व भाई की हत्या की है। 
विज्ञापन

3 of 8
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि आश्रम में ठहरे दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। हरिद्वार में ठोकर नंबर 10 गंगा किनारे सुखदेव गिरी महाराज ने बर्फवानी नागा कुटी बनाई हुई है। 

4 of 8
फसल कटाई का सीजन होने के कारण सुखदेव गिरी को कुटी के लिए अनाज व भूसा लेने हरियाणा जाना था। पुलिस के मुताबिक आश्रम की देखरेख के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के बोड़ा गांव से तेरस गिरी उर्फ पुरुषोत्तम और पीपली रसोला गांव से पवन सहित चार लोगों को हरिद्वार बुलाया था।
विज्ञापन

5 of 8
शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे तेरस गिरी ने यज्ञशाला में सो रहे पवन पर हमला कर दिया। तड़के उसे अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद फिर आश्रम लाया गया। हत्या के लिए मन बनाए बैठे तेरस गिरी ने सुबह करीब नौ बजे फिर डंडा उठाया और घायल पवन पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
वह तब तक उसके  सिर पर वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसके सिर पर हत्या करने का जुनून इस कदर सवार था कि बीच- बचाव का प्रयास करने आए कुटी व आसपास के लोगों पर भी हमले का प्रयास किया। 
विज्ञापन

7 of 8
हत्या की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पवन ने तंत्र मंत्र से उसकी पत्नी व भाई की हत्या की थी। 
विज्ञापन

8 of 8
कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि तेरस गिरी के मन में यह शक घर कर गया था कि पवन उसकी भी जान ले सकता है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ सिटी प्रकाश देवली ने बताया कि हत्या से जुड़े पहलुुओं की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें