फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी ग्रेजुएशन सेरेमनी में पास आउट हुए 55 कैडेट, नीरज को गोल्ड मेडल

Fri, 02 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
acc graduation ceremony - फोटो : AmarUjala
आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 108वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में पास आउट होकर देशभर के 55 कैडेट्स ने फौज में अफसर बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में एक साल का प्रशिक्षण हासिल करने के बाद यह बतौर अफसर सेना में शामिल होंगे।
विज्ञापन

2 of 6
neeraj negi - फोटो : AmarUjala
ग्रेजुएशन कोर्स के दौरान हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी नीरज नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। कोर्स में नीरज समेत प्रदेश के नौ होनहार शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
acc graduation ceremony - फोटो : AmarUjala
शुक्रवार को अकादमी के प्रतिष्ठित चैटवुड हॉल में कमांडेंट ले.ज. एसके सैनी ने एसीसी 108वें कोर्स के 55 कैडेट्स को ग्रेजुएशन की डिग्री दी। इसमें ह्यूमैनिटीज के 33 और साइंस के 22 कैडेट शामिल हैं।

4 of 6
acc graduation ceremony - फोटो : AmarUjala
उन्होंने एसीसी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि एसीसी ने देश को तमाम ऐसे जांबाज अफसर दिए, जिन्होंने हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़े। कार्यक्रम में एसीसी विंग कमांडर ब्रिगेडियर रवि डिमरी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सैन्य अकादमी
एसीसी के होनहार
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल (सीओएएस)- नीरज नेगी, हल्द्वानी
सीओएएस सिल्वर मेडल- सौरभ दास, नदिया, पश्चिम बंगाल
सीओएएस ब्रांज मेडल- जय कुमार दीक्षित, दिल्ली
कमांडेंट्स बैनर - कारगिल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय सैन्य अकादमी
कमांडेंट्स सिल्वर मेडल
सैन्य विषयों में प्रथम- चेतन थापा, खजुरा नेपाल
मानविकी वर्ग में प्रथम- इंद्रजीत सिंह, शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब
विज्ञान वर्ग में प्रथम- जय कुमार दीक्षित, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें