फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में पहली बार मिले 500-500 के नोट, ATM पर लगी लंबी कतारें

Mon, 28 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
500 rs - फोटो : AmarUjala
पांच सौ की नई करेंसी देहरादून पहुंच गई है। नोटबंदी के बाद पहली बार राजधानी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पांच सौ के नोट निकले। हालांकि बैंक को अभी तक रिजर्व बैंक की ओर से करेंसी नहीं मिल पाई है। बैंक अधिकारियों के अनुसार 500 के नए नोट पीएनबी कानपुर से लाए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
500 rs - फोटो : AmarUjala
मंगलवार दोपहर तक एसबीआई के एटीएम से भी पांच सौ की नई करेंसी मिलने लगेगी। ज्यादातर छोटे बैंकों को 100 के नोट में करेंसी तो मिली है, लेकिन उन्हें 500 की नई करेंसी के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
500 rs - फोटो : AmarUjala
नोटबंदी के करीब 20 दिन बाद दून में पांच सौ के नए नोट सोमवार को पहुंचे। पीएनबी को कानपुर से पांच-पांच सौ के नोट में दस करोड़ रुपये की करेंसी मिली। इसमें से पांच करोड़ देहरादून और पांच करोड़ ऋषिकेश भेजे गए हैं। राजधानी क्षेत्र के करीब सौ एटीएम में यह करेंसी भरी गई।

4 of 7
500 rs - फोटो : AmarUjala
पीएनबी के पलटन बाजार और घंटाघर स्थित दोनों एटीएम से 500-500 के नोट निकलने से लोगों को राहत मिली। जिसके चलते वहां लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। हालांकि बड़े नोट निकलने के चलते लोगों को नगदी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। यूनियन बैंक अधिकारियों ने बताया कि बल्लूपुर चौक के पास स्थित एटीएम से भी दोपहर बाद 500 के नोट दिए गए। वहीं अन्य छोटे बैंकों के ज्यादातर एटीएम लगभग पूरे दिन बंद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
500 rs - फोटो : AmarUjala
पीएनबी सूत्रों ने बताया कि आरबीआई से नई करेंसी मिलने के बाद राजधानी से बाहर के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के एटीएम भरे जाएंगे। अगले कुछ दिन में आरबीआई से करेंसी मिलने की संभावना है। वहीं एसबीआई में भी 500 के नए नोट पहुंचे हैं। हालांकि जरूरत के मुताबिक करेंसी काफी कम बताई जा रही है। मंगलवार को कुछ एटीएम से करेंसी मिलने लगेगी।
विज्ञापन

6 of 7
500 rs - फोटो : AmarUjala
बैंककर्मियों पर उतारा गुस्सा
पैसे निकालने और नोट लेने के लिए बैंक पहुंचे ग्राहकों ने बैंककर्मियों पर गुस्सा उतारा। राजधानी में कई जगह बैंककर्मियों और ग्राहकों के बीच गहमागहमी हुई। लोगों ने कहा कि काफी देर इंतजार करने और लाइन पर लगने के बावजूद उन्हें करेंसी नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डाकघर
पोस्ट ऑफिस में भी दिक्कत
पोस्ट ऑफिस में भी लोगों को करेंसी के लिए परेशान होना पड़ा। कर्मियों ने जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर करेंसी दी। ज्यादातर लोगों को कम धनराशि दी गई। हालांकि कुछ योजनाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने पुराने नोट जमा कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें