फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख लोगों की गैस सब्सिडी बुधवार को होगी लैप्स, आप भी तो नहीं?

Tue, 29 Nov 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
गैस - फोटो : file photo
उत्तराखंड के 18 लाख गैस उपभोक्ताओं में से करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं की रुकी हुई सब्सिडी बुधवार को लैप्स हो जाएगी। इन लोगों ने अब तक आधार कार्ड से गैस कनेक्शन को लिंक नहीं कराया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड - फोटो : PTI
पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कंपनी ने गैस एजेंसियों को आदेश दिए कि वह उपभोक्ताओं से आधार कार्ड लेकर गैस कनेक्शन से लिंक करें, ताकि पारदर्शिता बने।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
तेल कंपनियां उपभोक्ताओं से एजेंसी में आधार कार्ड जमा करने को कई बार कह चुकी हैं। बावजूद कई लोगों ने इसे जमा नहीं कराया है। ऐसे में तेल कंपनियों ने जून से उन लोगों की सब्सिडी रोक दी, जो आधार कार्ड जमा नहीं कर रहे थे।

4 of 5
gas cylinder - फोटो : demo pice
कंपनी ने उपभोक्ताओं से कहा कि सब्सिडी के लिए आधार कार्ड जमा करना होगा। उपभोक्ताओं को इसके लिए तेल कंपनी ने 30 नवंबर तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस सिलेंडर
आईओसी के एरिया मैनेजर एसके सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के 72 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड से कनेक्शन को लिंक करा लिया है। करीब साढ़े चार लाख लोगों ने अभी तक आधार कार्ड जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें