फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए छह हजार किमी तक चलेगी ये अनोखी मुहिम

Tue, 06 Jun 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
2wheels2far - फोटो : amarujala
पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता के लिए 'अमर उजाला और टू व्हील्स टू फार' के साझा साहसिक अभियान का आगाज हो गया। एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूड़ी ने अमर उजाला हल्द्वानी दफ्तर में अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर छह हजार किमी के साहसिक सफर पर रवाना किया। पांच युवाओं का यह दल पहले दिन देहरादून होते हुए 405 किमी की दूरी तय कर रात 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नाहन पहुंच गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
2wheels2far
दल के नेतृत्वकर्ता मनीष चौधरी ने कहा कि  20 दिनों के इस अभियान में कई दुरूह दर्रों को पार कर लेह और पेंगांग पहुंचेंगे। लक्ष्य तक पहुंचने के बाद शिमला होते हुए वापसी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जीवन शैली, कृषि, आर्थिकी और अन्य समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे। उनके दल में डॉ. नवनीत सिंह दरियाल, शुभकांश तिवारी, अंशुमान चतुर्वेदी और हिमांशु धर्मशक्तू भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
2wheels2far
इस दौरान दल के सदस्य विभिन्न विषयों पर छोटी-छोटी डॉक्यूमेंट्री भी बनाएंगे। बुलेट सवार ये युवा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर स्थित नौ दुर्गम दर्रों को भी पार करेंगे। दल के सभी सदस्य इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित दिखे। नाहन के बाद सोमवार को उनका अगला पड़ाव मनाली में होगा।

 

4 of 5
2wheels2far
एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूड़ी ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कई युवा अलग-अलग साहसिक यात्राओं पर जाते रहते हैं, लेकिन इस तरह पहले कभी भी संगठित तरीके से यात्रा आयोजित नहीं हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमर उजाला का प्लेटफार्म मिलने से युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के साथ ही शौक, जुनून और रोमांच को भी मंजिल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2wheels2far
दल के सदस्यों की हौसला आफजाई के लिए हिमालय ऑफ रोडर्स क्लब के अध्यक्ष अमन शर्मा, नवनीत राणा, मनन आही, डेविड आही, शरीक अहमद, अशोक सिंह बिसैन और यश शर्मा भी अमर उजाला दफ्तर पहुंचे। उन्होंने दल के सदस्यों से विभिन्न साहसिक यात्राओं के अनुभव साझा किए। इनके अलावा बाइक स्टेशन हल्द्वानी फायर फॉक्स के सुनील साहनी उर्फ सोनू के नेतृत्व में साइकिलिस्ट विक्रम सिंह, चंदन बिष्ट, गणेश सिंह और प्रमोद बिष्ट ने भी कुछ दूर साथ चलकर अभियान दल के सदस्यों के इरादों को बुलंद किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें