फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा सुरक्षा घेरा

Thu, 14 Feb 2019 09:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी को शहर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम कर लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
pm modi rally
कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में डेढ़ हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे। साथ ही तीन कंपनी पीएसी भी मौजूद रहेगी। एक डीआईजी और एसएसपी रैंक के सात अधिकारी सहित 38 पुलिस अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi rally
14 फरवरी को किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली प्रस्तावित है। महारैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, एसपीजी ने शहर में डेरा जमाया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

4 of 5
pm modi rally
सुरक्षा के लिए ये होगी फोर्स 
शहर में 27 इंस्पेक्टर, 177 एसआई, 35 महिला एसआई, 69 हेड कांस्टेबल, 1034 कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल, दो यातायात निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल यातायात और 39 कांस्टेबल यातायात तैनात होंगे। साथ ही 320 पीएसी कर्मी भी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एक डीआईजी, सात एसएसपी रैंक के अधिकारी, तीन एसपी, चार एएसपी, 12 सीओ और 18 प्रशिक्षु सीओ पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रवेक्षण करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुफिया एजेंसियां भी रहेंगी चप्पे-चप्पे पर  
मोदी की महारैली में सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल में छह से अधिक सीसीटीवी और साथ ही ड्रोन कैमरा भी मैदान की हर हलचल पर नजर रखेंगे। सुरक्षा के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, एसटीएफ, एसओटीएफ, आईआरबी और बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्कवाड, दमकल विभाग और टीयर गैस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें