वन विभाग के दल ने मंगलवार रात देहरादून के आसारोड़ी के पास बस में तलाशी के
दौरान एक सपेरे को पकड़ा था। उसके पास थैले से कोबरा सांप
बरामद किया गया था।
विज्ञापन
13 फीट लंबा किंग कोबरा, EXCLUSIVE तस्वीरें
2 of 8
बुधवार को सपेरे से बरामद किए गए कोबरा को भारतीय वन्यजीव संस्थान ले
जाया गया। वैज्ञानिकों के एक दल ने जांच के बाद इसके किंग कोबरा होने की
पुष्टि की।
विज्ञापन
13 फीट लंबा किंग कोबरा, EXCLUSIVE तस्वीरें
3 of 8
विशेषज्ञ विभाष पांडव ने इस सांप की लंबाई 14 फुट बताई। बताया कि कोबरा सांप की अधिकतम लम्बाई 18 फुट हो सकती है
13 फीट लंबा किंग कोबरा, EXCLUSIVE तस्वीरें
4 of 8
औसतन लम्बाई 10-13 फुट के बीच रहती है। बताया कि यह सांप सबसे जहरीला माना जाता है। इसके डसने से विशाल हाथी की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
13 फीट लंबा किंग कोबरा, EXCLUSIVE तस्वीरें
5 of 8
एक बार में यह सांप दस मिलीलीटर तक जहर उगल सकता है। इसकी मुख्य खुराक छोटे सांप होते हैं, लेकिन यह जहरीले कीड़ों को भी खाता है।
विज्ञापन
13 फीट लंबा किंग कोबरा, EXCLUSIVE तस्वीरें
6 of 8
सर्दियों में यह कई दिन तक बिना खाए-पीए रह सकता है। अन्य सांपों की
तरह बिलों में रहने के बजाय कोबरा खुद पत्तों, झाड़ियों का घोंसला बनाकर
रहता है।
विज्ञापन
13 फीट लंबा किंग कोबरा, EXCLUSIVE तस्वीरें
7 of 8
किंग कोबरा के तस्कर के साथ पकड़े जाने पर वन मंत्री दिनेश अग्रवाल उसे देखने पहुंचे। उन्होंने कहा है कि वन्य जीवों की तस्करी को रोकने के लिये नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।
वहीं मंत्री ने राज्य के जंगलों में किंग कोबरा को पाये जाने को शोभनीय बताया। कहा कि इससे लगता है कि हमारे जंगलों में विशेष प्रजाति के जीव सुरक्षित है और उनमें वृद्वि भी हो रही है। मंत्री ने किंग कोबरे के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार करने पर वन विभाग के दल को मुबारक बाद भी दी।