आपने घर व दुकान की मरम्मत के लिए फर्श तोड़ते तो देखा या सुना होगा, लेकिन कोई सांप या नागिन निकलने के डर से दुकान का फर्श तोड़ डाले, ऐसा कम ही सुना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पूर्व वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बंजारावाला इलाके में इलेक्ट्रिक की दुकान से 13 सपोले पकड़कर आशारोड़ी के जंगल में छोड़े थे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तब से दुकानदार व आसपास के लोगों में दहशत है। दहशतजदा दुकानदार ने पूरी दुकान का फर्श तुड़वा दिया है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुमित व आसपास के लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि कोबरा व नागिन बाहर गए हों और बच्चों की तलाश में वहां आ धमके।
सुमित का कहना है कि नागिन एक बार में 40 अंडे देती हैं और अभी केवल 13 ही सपोले पकड़े गए हैं। ऐसे में आशंका है कि दुकान के नीचे बने बिल में और सपोले हो सकते हैं।