फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में लगाई अजमल कसाब के साथ बिकनी किलर और राम-रहीम की तस्वीरें

Sat, 24 Mar 2018 01:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अंदर दिखा कुछ एेसा नजारा
यूपी के कानपुर शहर में एक रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही सिटी मजिस्ट्रेट का हाेश उड़ गए। अंदर का नजारा देखने के बाद उन्हाेंने रेस्टोरेंट संचालकाें के खिलाफ फाैरन कार्रवाई करने के अादेश दिए है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

 


 
 
विज्ञापन

2 of 4
दीवाराें पर अपराधियाें के फाेटाे
कानपुर के स्वरूपनगर स्थित रेस्टोरेंट ‘बैरक’ का इंटीरियर देख सिटी मजिस्ट्रेट आरएन पांडेय भौचक्के रह गए उन्होंने जहां परिसर में मौजूद आतंकी कसाब, बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज और राम-रहीम की तस्वीरों पर आपत्ति जताई वहीं, सेल्फी प्वाइंट के तौर पर लटकाए गए फांसी के फंदे को कटवा दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
बैरक के अंदाज में बना है रेस्टाेरेंट
सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि कुछ रेस्टोरेंट संचालक बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब पिलाते हैं। इसकी जांच के लिए वह आबकारी विभाग की टीम के साथ गुरुवार आठ बजे कई रेस्टोरेंट की जांच को निकले। ‘बैरक’ के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एनआरआई सिटी ‘द मिल’, वीआईपी रोड पर स्थित ‘हेडक्वार्टर’ रेस्टोरेंट देखे।

 
विज्ञापन

4 of 4
रेस्टाेरेंट में फांसी के फंदे के साथ सेल्फी लेते हैं लाेग
उन्हें कहीं शराब पिलाए जाने के प्रमाण नहीं मिले लेकिन बैरक के भीतर की व्यवस्थाएं अखर गईं। उन्होंने बताया कि फांसी का फंदा बनाकर सेल्फी प्वाइंट बनाने और आतंकी का पोस्टर लगाने जैसी कोशिशें युवाओं की मानसिकता खराब कर सकती हैं। नोटिस जारी करने के साथ विचार किया जा रहा है कि किन धाराओं में क्या कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें