कानपुर के पॉश इलाके लाजपत नगर में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे ई-रिक्शा से स्कूल जा रहे कक्षा तीन के छात्र का बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तानकर अपहरण कर लिया। बदमाश सरेराह ई-रिक्शा चालक पर तमंचा तानकर बच्चे को अपनी बाइक में बीच में बैठाकर ले गए। थोड़ी देर बाद बच्चे के पिता हास्टल संचालक को फोन कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी।