इंसान तब तक ही इंसान कहलाता है, जब तक उसका व्यवहार सबके लिए अच्छा रहे। लेकिन इंसान कब जानवर बन जाए वो भी ऐसा जानवर जिसे देख इंसानियत भी कांप जाए, ये कोई बता भी नहीं सकता। देखिए कलयुगी पिता का खौफनाक सच
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : demo pic
रात को एक परिवार सो रहा था, लेकिन एक पिता के भीतर न जाने ऐसा क्या चल रहा था कि उसने अपने 4 साल के बेटे का ऐसा हश्र किया, जिसे देख आपकी आत्मा कांप जाएगी। मामला पंजाब के खन्ना का है। जहां वार्ड न.17 करतार नगर में वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे सुभाष मंडल ने अपने 4 साल के बेटे विकास को चाकुओं से गोद डाला।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : demo pics
30 साल के पिता पर न जाने कौन सा भूत सवार हुआ कि उसे एक पल भी अपने चिराग का चेहरा न दिखा। बेरहम पिता ने बच्चे के पेट में इतनी बार चाकू मारा कि बच्चे की आंतें तक बाहर आ गई। आरोपी ने अपनी पत्नी सुरीता रानी (27), बेटे शिवम (3) और डेढ़ साल की बेटी पार्वती को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को खन्ना के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
4 of 6
परिवार का फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार आरोपी सुभाष निवासी गांव झालूडस टोला थाना रंगा जिला भागलपुर (बिहार) छह महीने पहले ही करतार नगर में अपने परिवार के साथ रहने आया था। वीरवार देर रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तब उसने चाकू से हमला कर एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : demo pic
बच्चे की चीखें सुन आरोपी की पत्नी सुरीता की आंख खुल गई। जब सुरीता ने सुभाष को रोका तो उसने सुरीता, शिवम और पार्वती पर भी हमला कर दिया। सुरीता का कहना है कि अगर वह शोर न मचाती और मोहल्ले वाले न आते तो सुभाष हमें भी मार डालता।
चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और खून से लथपथ सुरीता और तीनों बच्चों को सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित किया। सुरीता और अन्य दो बच्चों को पटियाला रेफर कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि सुरीता के बयान पर सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है