अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जून में जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी। इस आरोप में गिरफ्तार ब्रिटिश युवक काफी डरा हुआ है और वो उनके राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले अपने देश लौटना चाहता है। युवक के डरने की वजह बताई जा रही है कि जिस दिन ट्रंप शपथ लेंगे, तो उसे ऐसी सजा दी जा सकती है कि वो एक मिसाल बन जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
donald trump
- फोटो : Mirror
दरअसल, माइकल सैंडफोर्ड ने जून में एक इवेंट के दौरान पुलिस ऑफिसर की बंदूक छीन कर ट्रंप को गोली मारने की कोशिश की थी। इस बाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान युवक की मां ने कोर्ट में अपील की। अपील में कहा गया कि माइकल की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए उसे छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Mirror
मां ने कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बन गए तो मिसाल कायम करने के एवज में उसके बेटे को दर्दनाक सजा दे सकते हैं। अपने बेटे के लिए परेशान मां मिसेज सैंडफोर्ड ने कहा, 'मैं बहुत डरी हुई हूं कि उसे क्या सजा दी जाएगी।'
4 of 5
- फोटो : Mirror
मिरर की खबर के मुताबिक, माइकल ने मां को एक रात में करीब 15 बार फोन किया और बोला कि ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति बनने से पहले मामले की सुनवाई हो जाए नहीं तो वह एक मिसाल बन जाएगा। मां ने अमेरिका के प्रधानमंत्री थेरेसा मे और वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा से माइकल के यूके वापस जाने की मांग की है।
मां ने यह भी कहा कि माइकल को अपने किए पर पछतावा है। माइकल को एक मानसिक रोगी भी बताया जा रहा है। बता दें कि ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनेंगे। उन्होंने 8 नवंबर को रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार हिलैरी क्लीटन को हराया था।