फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: नीरज के गोल्ड से लेकर अफ्रीका और गाबा में टेस्ट मैच जीतने तक, इस साल भारत के खेल से जुड़े 10 खास लम्हें

Fri, 31 Dec 2021 05:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2021 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देशवासियों को खुशी के कई लम्हें दिए। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने से लेकर हॉकी टीम के पदक और गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत तक। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 11
2021 में भारतीय खिलाड़ियों ने देशवासियों को खुशी मनाने के कई मौके दिए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 भारत के खिलाड़ियों के लिए कई मायनों में खास रहा है। इस साल भारत ने खेल जगत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी शुरुआत गाबा में टेस्ट मैच जीतने से हुई थी। इसके बाद ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ियों अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। ओलंपिक में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर बेहतरीन शुरुआत की थी और नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इसका स्वर्णिम अंत किया। वहीं क्रिकेट में भारत की टेस्ट टीम ने भी सेंचुरियन फतेह करके साल का अंत किया। यहां हम खेल से जुड़े ऐसे ही 10 लम्हों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से हर भारतीय का सर गर्व उंचा हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

1. नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता

2 of 11
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। कोरोनाकाल में गम और निराशा भरे माहौल में नीरज ने पूरे देश को खुशियां मनाने का मौका दिया। वो ओलंपिक में सोना जीतने वाले पहले एथलीट बने। वहीं वो दूसरे भारतीय बने, जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन

2. ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

3 of 11
टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का रहा। इस बार भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में भारत ने कुल 7 पदक अपने नाम किए। भारत 1900 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है और भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। भारत के लिए नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, रवि दाहिया, लवलीना और पीवी सिंधू जैसे खिलाड़ियों ने पदक जीते। 

3. पैरालंपिक में किया कमाल 

4 of 11
पैरालंपिक में 2016 तक आए कुल मेडल्स का रिकॉर्ड भारत 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में ही तोड़ सकता है। - फोटो : Amar Ujala
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते और पदक तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा। रियो पैरालंपिक में महज चार पदक जीतने वाले भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते। यह भारत का पैरालंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रांज मेडल जीते। भारत ने 1972 में पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा लिया था, उसके बाद से लेकर 2016 तक भारतीय खिलाड़ी कुल मिलाकर 12 ही पदक जीत पाए थे। 
विज्ञापन

4. ओलंपिक में हॉकी टीम ने पदक जीता

5 of 11
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 41 साल बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कोई पदक जीता। इससे पहले भारत ने 1980 में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले कई सालों से भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में पदक नहीं जीत पा रही थी, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने पदक का सूखा खत्म किया। आने वाले सालों में भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

5. ओलंपिक में महिला हॉकी टीम का कमाल

6 of 11
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि इस बार भी हॉकी में महिला टीम कोई पदक नहीं जीत पाई थी, लेकिन यह पहला मौका था, जब ओलंपिक में भारत की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया था। सेमीफाइनल मैच में भी भारत के पास जीत का मौका था, लेकिन छोटी से गलती हार की वजह बन गई। 
विज्ञापन

6. मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल

7 of 11
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन ही सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में भारत को पदक दिलाया था। चानू टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में पहले क्लीन और जर्क में 115 किलोग्राम और फिर स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाया था। चानू ने कुल मिलाकर 202 किलोग्राम वजन उठाया था। 

7. सुनील क्षेत्री ने बनाया रिकॉर्ड 

8 of 11
सुनील क्षेत्री - फोटो : twitter@IndianFootball
भारत की फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री ने इस साल फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 80 गोल कर लिए हैं, जबकि पेले ने 77 गोल किए थे। मौजूदा समय में फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों की सूची में क्षेत्री संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। मेसी ने भी क्षेत्री के बराबर अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं। वहीं रोनाल्डो इस मामले में उनके आगे हैं। 
 

8. मिताली राज ने बनाया कीर्तिमान 

9 of 11
मिताली राज - फोटो : social media
भारत की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज ने इस साल भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो महिला क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 10,273 रन बनाए थे। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के दौरान यह उपलब्धि हासलि की। मिताली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,454 रन बना चुकी हैं। 

9. गाबा में टेस्ट मैच जीता

10 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@cricketcomau
इस साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान में हराया। कंगारू टीम 32 साल बाद इस मैदान पर हारी थी। टीम इंडिया ने यहां चौथी पारी में 300 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया और जीत हासिल की। खास बात यह थी कि इस मैच में विराट, बुमराह, अश्विन, शमी और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं थे। इसके बावजूद ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताई थी। 
विज्ञापन

10. सेंचुरियन में पहली बार टेस्ट मैच जीता

11 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
साल 2021 का अंत होते-होते भारत ने सेंचुरियन का मैदान भी फतेह कर लिया। भारत ने इस मैदान में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया। यह तीसरा मौका था, जब अफ्रीकी टीम इस मैदान में हारी थी। वहीं भारत पहली बार यहां जीता था। इससे पहले टीम इंडिया ने सेंचुरियन में दो मैच खेले थे और दोनों में उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें