फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: हार के बाद रोने लगीं जेमिमा तो मंधाना ने इस तरह हंसाया और दिया हौसला, कैमरे में कैद हुआ यह क्यूट पल

Fri, 06 Feb 2026 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। हार के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स भावुक होकर रोने लगीं। इसी दौरान आरसीबी की कप्तान और उनकी करीबी दोस्त स्मृति मंधाना ने मैदान पर पहुंचकर जेमिमा को गले लगाया, उन्हें हंसाया और हौसला दिया। यह भावुक और क्यूट पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
1 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में उसने दिल्ली को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

2 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
यह हार दिल्ली के लिए दिल तोड़ देने वाला रहा, क्योंकि टीम को लगातार चौथे सीजन में फाइनल में हार मिली। इस हार के बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स रोने लगीं। इसके बाद आरसीबी की कप्तान और जेमिमा की खास दोस्त स्मृति मंधाना उनके पास आईं और गले लगाकर उन्हें हौसला दिया और उन्हें हंसाया भी। यह क्यूट पल कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

3 of 8
जेमिमा रॉड्रिग्स - फोटो : PTI
दरअसल, जेमिमा पिछले चारों सीजन में दिल्ली की टीम का हिस्सा रहीं। पिछले तीन सीजन तो वह बतौर खिलाड़ी खेलीं, क्योंकि मेग लैनिंग कप्तान थीं, लेकिन इस सीजन मेग लैनिंग के यूपी में जाने पर उन्हें कप्तान बनाया गया। हालांकि, दिल्ली की किस्मत नहीं बदली। स्कोरबोर्ड पर विशाल स्कोर लगाने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

4 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
इसके बाद जेमिमा भावुक दिखीं। उन्हें बार बार आंसू पोछते देखा गया। इसके बाद जेमिमा के पास मंधाना पहुंचीं। उन्होंने अपनी ऑरेंज कैप जेमिमा को पहनाई। फिर गाल पकड़कर हंसने के लिए कहा। फिर उन्हें गले लगाया। जेमिमा के लिए काफी था। गले मिलते वक्त मंधाना भी भावुक दिखीं, क्योंकि यह जीत उनके लिए भी आसान नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
पिछले कुछ समय में भी उन्हें भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। शादी वाले दिन शादी टूटना इसमें मुख्य था। हालांकि, मंधाना का हौसला नहीं टूटा और उन्होंने अपनी टीम को दूसरी बार खिताब दिलाया। उस मुश्किल समय में जेमिमा ही मंधाना के साथ थीं। उन्होंने महिला बिग बैश लीग छोड़कर मंधाना के साथ समय बिताया था और अपने दोस्त के हर पल मौजूद रही थीं।
विज्ञापन

6 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
इसी वजह से फाइनल में हार के बाद अपनी दोस्त को भावुक देख मंधाना से रहा नहीं गया और उन्होंने जेमिमा को जाकर गले लगा लिया। इसके बाद वहां श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव भी पहुंचीं। ये दोनों भी जेमिमा की अच्छी दोस्त हैं। श्रेयंका ने भी जेमिमा के गालों को पकड़ हंसाने की कोशिश की। जेमिमा फिर हंसने भी लगीं।
विज्ञापन

7 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
फाइनल की झलकियां
पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

8 of 8
महिला प्रीमियर लीग फाइनल 2026 - फोटो : PTI
जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें