फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Final Photos: लिंसे स्मिथ ने लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल की गोद में बैठ खिंचवाई फोटो; तस्वीरों में जीत के पल

Fri, 06 Feb 2026 10:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता। जीत के बाद आरसीबी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं लॉरेन बेल, जॉर्जिया वॉल और लिंसे स्मिथ की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ट्रॉफी के पास स्टेज पर बैठकर ली गई इन तस्वीरों ने जीत के जश्न को और खास बना दिया।
विज्ञापन
1 of 10
लॉरेन बेल और स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। वडोदरा में खेले गए फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी का यह दूसरा खिताब रहा। इससे पहले उसने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, तबकी और अबकी टीम में अंतर था और कई खिलाड़ी नए थे, लेकिन स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद आरसीबी की टीम ने जमकर जश्न मनाया। खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे। विदेशी स्टार्स जैसे लॉरेन बेल और जॉर्जिया वॉल भी मस्ती करती दिखीं। आइए तस्वीरों में जीत के पल देखते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
आखिरी 18 गेंद में आरसीबी को जीत के लिए 27 रन की दरकार थी। तब ऋचा घोष और स्मृति मंधाना क्रीज पर थीं। 18वें ओवर में ऋचा आउट हुईं। फिर 19वें ओवर में मंधाना 41 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी छह गेंदों पर आरसीबी को 10 रन की जरूरत थी। हालांकि, नदिन डी क्लर्क और राधा यादव ने चार गेंद पर ही जीत दिला दी।
विज्ञापन

3 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
जीत के बाद राधा ने डी क्लर्क को गले लगा लिया। डी क्लर्क आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हुई हैं। लोअर ऑर्डर में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। जीत के बाद आरसीबी की खिलाड़ियों ने मैदान पर आकर डी क्लर्क और राधा को घेर लिया और गले लगाया। 

4 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
आरसीबी की जीत में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 गेंद में 165 रन की साझेदारी की। मंधाना 41 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। 
विज्ञापन

5 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
वहीं जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन बनाए। राधा पांच गेंद में 12 रन और डी क्लर्क सात रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन

6 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से मिलने में व्यस्त थे, तो लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ और जॉर्जिया वॉल दूर रखी ट्रॉफी के पास पहुंचीं और वहां बने स्टेज पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई। स्मिथ, बेल और वॉल की गोदी में जाकर बैठ गईं। यह क्यूट तस्वीर भी सामने आई है।
विज्ञापन

7 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंधाना को ट्रॉफी सौंपी। फिर टीम ने ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाया और तस्वीरें खिंचवाईं।

8 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
इस बीच बेल ने भी ट्रॉफी उठाई और उसे गोद में लेकर कई क्यूट तस्वीरें खिंचवाईं। बेल ने आरसीबी के लिए इस सीजन गजब की गेंदबाजी की। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाली गेंदबाज रहीं। 

9 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
फाइनल की झलकियां
पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

10 of 10
आरसीबी की जीत के पल - फोटो : PTI
जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें