फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टी20 विश्वकप के बाकी मैच खेलेंगे रिंकू सिंह?: पिता के निधन पर लौट सकते हैं घर; भारत-विंडीज के बीच नॉकआउट

Fri, 27 Feb 2026 08:41 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिंकू सिंह के पिता का स्टेज-4 लीवर कैंसर से निधन हो गया, जिसके कारण उनकी टी20 विश्वकप में आगे की उपलब्धता पर सस्पेंस बना हुआ है। भारतीय टीम कोलकाता में वेस्टइंडीज से अहम मुकाबला खेलने जा रही है, जबकि बीसीसीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
1 of 8
रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज रिंकू सिंह इस समय निजी शोक से गुजर रहे हैं। उनके पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद टी20 विश्वकप में रिंकू की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की दौड़ में है और उसका अगला मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज से होना है।
विज्ञापन

2 of 8
रिंकू सिंह का परिवार - फोटो : Instagram
पिता का कैंसर से लंबा संघर्ष
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी गई। बीमारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

3 of 8
रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram
कौन थे खानचंद्र सिंह?
खानचंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने रिंकू के क्रिकेट सपने को कभी टूटने नहीं दिया। आज रिंकू सिंह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है।

4 of 8
रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram
पिता की तबीयत बिगड़ने पर घर लौटे रिंकू
जब पिता की हालत गंभीर हुई तो रिंकू सिंह भारतीय टीम का साथ छोड़कर तुरंत घर पहुंचे। उस समय टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रही थी। हालांकि, पिता से मुलाकात के बाद रिंकू दोबारा टीम से जुड़ने के लिए चेन्नई लौट आए थे। हालांकि, अब वह दाह संस्कार कार्यक्रमों के लिए फिर टीम से दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram
टीम संयोजन पर पड़ा असर
रिंकू सिंह की अनुपस्थिति का असर टीम संयोजन पर भी दिखा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया और संजू सैमसन को ओपनर के रूप में मौका दिया गया। हालांकि, दूसरी पारी के दौरान रिंकू को सूर्यकुमार यादव के स्थान पर सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर देखा गया। ऐसे में आगे भी भारतीय टीम सैमसन वाले कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है और रिंकू को परिवार के साथ यह दुख की घड़ी बिताने का समय दिया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
क्या आगे खेलेंगे रिंकू?
टी20 विश्वकप के अहम चरण में भारतीय टीम को अब कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। इस मुकाबले की विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। फिलहाल बीसीसीआई ने रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह बाकी टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा बनेंगे या नहीं।
विज्ञापन

7 of 8
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
रिंकू की शादी की तारीखें और आगे बढ़ेंगी?
रिंकू सिंह इसी साल शादी भी करने वाले थे। पिछले साल ही उनकी सगाई मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई। इस साल जून में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। हालांकि, अब इस दुखद घटना के बाद क्या तारीख आगे बढ़ेगी, इस पर भी सस्पेंस है।
विज्ञापन

8 of 8
रिंकू और प्रिया - फोटो : instagram
रिंकू और प्रिया की सगाई लखनऊ में आठ जून 2025 को हो चुकी है। दोनों के जून में परिणय सूत्र में बंधने की चर्चा थी। पिछले साल सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को ही वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी की तारीखों को जून तक टाल दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें