भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया। इसमें एक नए नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह नाम है मध्य प्रदेश के इंदौर के 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का। लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले सारांश को आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।
सारांश को टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया है। सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने अनुभव और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सारांश पर भरोसा जताया है। आइए जानते हैं सारांश जैन के बारे में और उनके क्रिकेट करियर के बारे में...