फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अनन्या बिड़ला?: ₹1770 करोड़ नेटवर्थ, ग्लैमर-खूबसूरती के साथ बिजनेस में भी धुरंधर; RCB डील से चर्चा में

Thu, 26 Mar 2026 12:02 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरसीबी की 16,600 करोड़ रुपये डील के बाद अनन्या बिड़ला चर्चा में हैं। वह कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और सफल उद्यमी, सिंगर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट हैं। 17 साल की उम्र में बिजनेस शुरू करने से लेकर ग्लोबल म्यूजिक और समाजसेवा तक, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
1 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ रुपये में बिक गई है। इस डील के बाद अनन्या बिड़ला अचानक चर्चा में आ गई हैं। वह देश के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन हैं। हालांकि, 31 साल अनन्या सिर्फ एक बिजनेस फैमिली की सदस्य नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने वाली युवा उद्यमी और गायिका हैं।


विज्ञापन

2 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
क्यों चर्चा में आईं अनन्या बिड़ला?
अनन्या का नाम तब चर्चा में आया जब वह सोमवार को गुजरात टाइटंस के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रेजेंटिंग पार्टनर के तौर पर पहुंचीं। बिड़ला स्टेट्स का नाम गुजरात की जर्सी पर फ्रंट में लिखा होगा। इस कार्यक्रम में वह शुभमन गिल के साथ सोफे पर बैठी नजर आईं थीं। इसके बाद लोगों ने मीम बनाना शुरू किया और अनन्या को गुजरात की मालकिन बताने लगे। हालांकि, अनन्या ने उस मीम को शेयर कर और फिर जवाब देकर मामला साफ किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
इसके बाद मंगलवार को आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.78 बिलियन यूएस डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 16000+ करोड़) में खरीदा। यानी आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के पास चला गया है। ऐसा होते ही पहले तो आर्यमान और फिर अनन्या चर्चा में आईं। अनन्या ने आर्यमान को आरसीबी चेयरमैन बनने पर बधाई दी और फैंस का आभार जताया। अब जानते हैं कि अनन्या बिड़ला कौन हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है...
 

4 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
पढ़ाई और शुरुआती जीवन
1994 में मुंबई में जन्मीं अनन्या बिड़ला ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। कम उम्र से ही उनमें बिजनेस और क्रिएटिव फील्ड्स में रुचि दिखने लगी थी, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी। अनन्या की मां नीरजा बिड़ला ने भी हमेशा उनका साथ दिया। अनन्या अपनी बहन अद्वेतेशा से भी खूब प्यार करती हैं।


बिड़ला परिवार: बाएं से- अद्वेतेशा, कुमार मंगलम, नीरजा, अनन्या और आर्यमान
विज्ञापन

5 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
17 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस
अनन्या ने महज 17 साल की उम्र में स्वतंत्र माइक्रोफिन की शुरुआत की। इस कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे लोन देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। आज यह कंपनी देश की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं में गिनी जाती है। इसके अलावा उन्होंने इकाई असाई जैसे प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किए हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बनाया नाम
बिजनेस के साथ-साथ अनन्या ने इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई। वह पहली भारतीय कलाकार बनीं जिनका अंग्रेजी गाना प्लेटिनम सर्टिफाइड हुआ। उनके गानों को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली, हालांकि बाद में उन्होंने म्यूजिक से थोड़ा दूरी बनाकर बिजनेस और निवेश पर फोकस किया। उनका गाना 'सर्कल्स' युवाओं के बीच सुपरहिट रहा।
विज्ञापन

7 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
मेंटल हेल्थ के लिए पहल
अनन्या बिड़ला ने अपनी जिंदगी में एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना किया है। इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने एम-पावर की सह-स्थापना की। यह पहल भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर काम करती है।
 

8 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या बिड़ला की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करीब 425 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें और ग्लोबल निवेश भी हैं। खास बात यह है कि उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके खुद के बिजनेस से आया है।
 

9 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
RCB डील के बाद क्यों वायरल हुईं?
जब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम ने आरसीबी को 16000+ करोड़ में खरीदा, तो सोशल मीडिया पर अनन्या बिड़ला की तस्वीरें और प्रोफाइल तेजी से वायरल हो गईं। लोग उनके लाइफस्टाइल, करियर और उपलब्धियों के बारे में जानने लगे, जिससे वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। अनन्या को खेलों में भी खूब रुचि है। हाल ही में जब लियोनल मेसी और सुआरेज भारत दौरे पर आए थे, तो अनन्या ने उनसे मुलाकात भी की थी।
 
विज्ञापन

10 of 10
अनन्या बिड़ला - फोटो : instagram
नई पीढ़ी की पहचान
अनन्या बिड़ला सिर्फ एक बिजनेस टायकून की बेटी नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की उस सोच का प्रतीक हैं, जो अपनी पहचान खुद बनाना चाहती है। चाहे 17 साल की उम्र में कंपनी शुरू करना हो, म्यूजिक में इंटरनेशनल पहचान बनाना हो या समाजसेवा में योगदान देना, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें