इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने 253/7 का विशाल स्कोर बनाकर सात रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के बाद हार्दिक का एक फैमिली मोमेंट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें धोनी, माहिका और अगस्त्य साथ नजर आ रहे हैं। ये तीनों हार्दिक के पसंदीदा हैं।
टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट अपने अंतिम दौर में है और इसका फाइनल रविवार को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों ने सुपर-8 की दो अजेय रही टीमों को हराया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला तो इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक रहा। हालांकि, मैच के दौरान और बाद के कई पल भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस मुकाबले को देखने कई दिग्गज वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे। इनमें महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल थे। मैच के बाद वह एक वक्त हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका और हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ भी खड़े थे। इन तीनों को साथ देखकर हार्दिक का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
2 of 4
हार्दिक, धोनी, माहिका और अगस्त्य
- फोटो : Twitter
क्यूट मोमेंट
दरअसल, हार्दिक धोनी को काफी मानते हैं और उन्हें अपना आदर्श बताते हैं। आईपीएल के समय, जब भी हार्दिक की टीम का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होता है, तो हार्दिक धोनी से मिलना और उनके साथ फोटो शेयर करना नहीं भूलते। भारत और इंग्लैंड मैच के बाद जब हार्दिक ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो उन्होंने स्टैंड्स में धोनी को देखा। ऐसे में हार्दिक जोर से चिल्लाए और धोनी को बुलाया। धोनी ने भी हाथ वेव कर हार्दिक को जवाब दिया। फिर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। वहीं, माहिका और अगस्त्य भी खड़े थे। माहिका ने अगस्त्य का हाथ पकड़ा और हार्दिक की तरफ हाथ वेव करने कहा। इस पर धोनी भी अगस्त्य को दिखाने लगे कि हार्दिक कहां खड़े हैं और माही ने अगस्त्य से बातचीत भी की। इस क्यूट मोमेंट को देखकर हार्दिक भी मुस्कुराते दिखे।
विज्ञापन
3 of 4
हार्दिक, धोनी, माहिका और अगस्त्य
- फोटो : Twitter
जीत में हार्दिक पांड्या का बड़ा योगदान
भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत में हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले बल्ले से 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 27 रन बनाए और बाद में गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए फिल सॉल्ट और सैम करन जैसे महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
सैमसन की तूफानी पारी से भारत का विशाल स्कोर
मैच में भारत की बल्लेबाजी का नेतृत्व संजू सैमसन ने किया। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन, हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन और तिलक वर्मा ने सिर्फ सात गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बेथल और जैक्स ने इंग्लैंड को दिलाई उम्मीद
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम एक समय 95/4 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन जैकब बेथल और विल जैक्स ने जोरदार पलटवार किया। बेथल ने 48 गेंदों में 105 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। वहीं जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की उम्मीदें जिंदा रखीं। हालांकि बेथल शतक लगाने के बाद आखिरी ओवर में रन आउट हो गए और इंग्लैंड की उम्मीदें खत्म हो गईं। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और लक्ष्य से सात रन पीछे रह गई।