फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव ने डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? कैप मिलने पर भावुक भी हुए, लिखी यह बात

Sun, 05 Jul 2026 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर पहला भावुक संदेश साझा किया। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने प्रशंसकों, सीनियर खिलाड़ियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। वहीं उन्होंने खुलासा किया कि डेब्यू कैप मिलने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। सूर्यवंशी ने कहा कि भारत के लिए खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है और वह हर मैच में टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 5
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?
सूर्यवंशी ने लिखा, 'मुझे मिल रहे सभी संदेशों से मैं अभिभूत हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर खिलाड़ियों का उनके लगातार प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं हर बार अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करूंगा। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इसी मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया।

Latest and Breaking News on NDTV
विज्ञापन

3 of 5
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
डेब्यू कैप मिलते ही सबसे पहले किसे दी खुशखबरी?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत में सूर्यवंशी ने बताया कि डेब्यू कैप मिलने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। भारत के लिए खेलना किसी भी भारतीय क्रिकेटर का सबसे बड़ा सपना होता है, क्योंकि हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करना और उसे गौरवान्वित करना चाहता है। सबसे पहले मैं अपने कमरे में गया और अपने पापा को बताया। वह मेरे साथ ही रह रहे हैं। मैंने सबसे पहले उन्हें ही बताया। उसके बाद मां और मेरे कोच रोमी सर को इसकी जानकारी दी। पापा बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि जैसा अब तक खेलते आए हो, वैसा ही खेलते रहो। किसी तरह का दबाव मत लो और अपने खेल पर भरोसा रखो।'
 

4 of 5
तिलक वर्मा-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
तिलक वर्मा ने दी खास सलाह
मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को उनकी डेब्यू कैप तिलक वर्मा ने सौंपी। इस दौरान तिलक ने युवा बल्लेबाज का हौसला बढ़ाते हुए कहा, 'सबसे पहले यह पल तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए गर्व का है। उन्होंने तुम्हारे लिए बहुत मेहनत की है। तुमने अपनी मेहनत से यह भारतीय टीम की कैप हासिल की है। निडर होकर क्रिकेट खेलो। यहां कुछ भी नहीं बदलता। सही सोच के साथ और चेहरे पर मुस्कान रखकर खेलना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
डेब्यू मैच में दिखाई प्रतिभा
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने जैकब बेथेल (नाबाद 76) की शानदार पारी की बदौलत चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। हार के बावजूद सूर्यवंशी का डेब्यू और उनका आत्मविश्वास क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें