फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू पर बनाया कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड? ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Sun, 05 Jul 2026 09:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। 15 वर्षीय बल्लेबाज भारत के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने, लेकिन उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। सूर्यवंशी टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
1 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव सूर्यवंशी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मौका मिला। 15 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया और देश के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए। हालांकि, उन्होंने 14 रन की पारी के दौरान एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी बनाया, जिसने सबका ध्यान खींचा। क्रिकेट जगत की नजरें इस युवा खिलाड़ी पर थीं, जिन्होंने घरेलू और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
डेब्यू पर बना अनचाहा रिकॉर्ड
हालांकि डेब्यू मैच में सूर्यवंशी ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया, जिसे कोई बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच के दौरान स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी में उन्होंने दो शानदार छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने ऑफ स्पिनर विल जैक्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और क्रीज से बाहर निकलकर बल्लेबाजी की। हालांकि वह गेंद को मिस कर गए और विकेटकीपर ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
इंग्लैंड ने चार विकेट से जीता मुकाबला
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने उपयोगी पारियां खेलीं। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को आउट किया और फिर जोस बटलर को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। हालांकि इसके बाद हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। बेथेल ने 46 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनकी मैच जिताऊ पारी की बदौलत इंग्लैंड ने छह गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

4 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
सूर्यवंशी के लिए सीखने का मौका
हालांकि वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर सका, लेकिन 15 साल की उम्र में बड़े मंच पर उतरना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनकी छोटी पारी में दिखे आत्मविश्वास और आक्रामकता ने संकेत दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सितारा मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें