फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fastest to 9 T20 100s: अभिषेक-कोहली नहीं, इस दिग्गज ने टी20 में सबसे तेज नौ शतक जड़े; दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी

Wed, 22 Apr 2026 12:52 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

टी20 क्रिकेट में शतकों के मामले में क्रिस गेल सबसे आगे हैं, जिनके नाम 22 शतक हैं। उनके बाद बाबर आजम (12) और डेविड वॉर्नर (10) का नंबर आता है। वहीं नौ शतकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा का इस लिस्ट में शामिल होना उनके तेजी से उभरते करियर और शानदार फॉर्म को दर्शाता है।
विज्ञापन
1 of 11
टी20 में सबसे तेज नौ शतक - फोटो : IPL/BCCI/PSL
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिला दी। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने टी20 करियर (अंतरराष्ट्रीय + लीग + घरेलू टूर्नामेंट) का नौवां शतक लगाया। उन्होंने इसके लिए 184 पारियां खेलीं। वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए। हालांकि, वह टी20 में पारियों के हिसाब से सबसे तेज नौ शतक पूरे करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। आइए जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज नौ शतक किस खिलाड़ी ने पूरे किए। 
विज्ञापन

2 of 11
वॉर्नर और गेल - फोटो : IPL/BCCI
आठ खिलाड़ियों ने नौ या इससे ज्यादा शतक लगाए
अभी तक टी20 क्रिकेट में नौ या इससे ज्यादा शतक सिर्फ आठ खिलाड़ियों ने लगाए हैं। क्रिस गेल 22 शतक के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जबकि बाबर आजम 12 शतक के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर और डेविड वॉर्नर 10 शतक के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के अलावा क्विंटन डिकॉक, विराट कोहली, राइली रूसो और साहिबजादा फरहान ने भी टी20 में नौ-नौ शतक लगाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा अब भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 100+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।  

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
खिलाड़ी शतक
क्रिस गेल 22
बाबर आजम 12
डेविड वॉर्नर 10
क्विंटन डिकॉक 9
विराट कोहली 9
राइली रूसो 9
साहिबजादा फरहान 9
अभिषेक शर्मा 9


अब जानते हैं कि इनमें से सबसे तेज नौ शतक किस बल्लेबाज ने पूरे किए

विज्ञापन

3 of 11
क्रिस गेल - फोटो : PTI
1. क्रिस गेल: सबसे तेज नौ शतक पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है। यूनिवर्स बॉस ने 19 जनवरी 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपने टी20 करियर का नौवां शतक लगाया था। तब उन्होंने 90 गेंद में 114 रन की पारी खेली थी। नौ शतक पूरे करने में गेल को 124 पारियां लगीं थीं। 

4 of 11
साहिबजादा फरहान - फोटो : IANS
2. साहिबजादा फरहान: सबसे तेज नौ टी20 शतक पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। उन्होंने एक अप्रैल 2026 को अपने टी20 करियर का नौवां शतक लगाया। इसके लिए उन्होंने 160 पारियां खेली हैं। साहिबजादा हालफिलहाल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह अब तक 171 टी20 की 165 पारियों में 5257 रन बना चुके हैं। नौ शतक के अलावा इनमें 33 अर्धशतक भी हैं।
विज्ञापन

5 of 11
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL
3. अभिषेक शर्मा: सबसे तेज नौ टी20 शतक पूरे करने के मामले में तीसरे नंबर पर अभिषेक हैं। उन्होंने मंगलवार को 184 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अभिषेक ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। नौ शतक के अलावा टी20 में व 34 अर्धशतक लगा चुके हैं। अभिषेक के नाम टी20 क्रिकेट में 5564 रन हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
बाबर आजम - फोटो : PSL
4. बाबर आजम: सबसे तेज नौ टी20 शतक के मामले में चौथे नंबर पर बाबर आजम हैं। वह अब तक कुल 12 शतक लगा चुके हैं और उनका नौवां टी20 शतक 15 अप्रैल 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आया था। तब उन्होंने 95 गेंद में 101 रन की पारी खेली थी। बाबर ने नौ टी20 शतक पूरे करने के लिए 248 पारियां खेलीं। वह अब तक 342 टी20 पारियों में 42.72 की औसत से 12306 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 11
राइली रूसो - फोटो : IPL/BCCI
5. राइली रूसो: दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सका, लेकिन लीग्स में काफी एक्टिव है। रूसो ने भी अब तक नौ टी20 शतक लगाए हैं और उनका पिछला शतक सात मई 2025 में आया था। रूसो ने नौ टी20 शतक पूरे करने के लिए 361 पारियां लीं। ऐसे में इस लिस्ट में वह पांचवें स्थान पर हैं। रूसो फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा हैं। रूसो ने अब तक 383 टी20 पारियों में 9932 रन बनाए हैं। इनमें नौ शतक के अलावा 58 अर्धशतक हैं।

8 of 11
विराट कोहली - फोटो : IANS
6. विराट कोहली: इस लिस्ट में छठे नंबर पर भारत के दिग्गज विराट कोहली हैं। उन्होंने भी अब तक टी20 क्रिकेट में नौ शतक लगाए हैं। वह अब तक 403 टी20 पारियों में 42.04 की औसत से 13790 रन बना चुके हैं। कोहली का नौवां टी20 शतक छह अप्रैल 2024 को आईपीएल में ही आया था। तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 94 गेंद में 113 रन की पारी खेली। थी। कोहली ने नौ टी20 शतक पूरे करने के लिए 364 पारियां लीं। मौजूदा समय में भी वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और आईपीएल के इस सीजन में भी वह शतक जड़ सकते हैं।

9 of 11
क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL
7. क्विंटन डिकॉक: डिकॉक भी टी20 क्रिकेट में नौ शतक पूरे कर चुके हैं और उनका नौवां शतक हाल ही में आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आया था। डिकॉक ने नौ टी20 शतक पूरे करने के लिए 426 पारियां खेली हैं। वह अब तक 427 टी20 पारियों में 31.51 की औसत से 12447 रन बना चुके हैं।

10 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI
8. डेविड वॉर्नर: इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने अब तक 435 टी20 पारियों में 14121 रन बनाए हैं। इनमें 10 शतक और 116 अर्धशतक शामिल हैं। उनका नौवां टी20 शतक तीन जनवरी 2026 को बिग बैश लीग में आया था। तब उन्होंने 102 गेंद में 130 रन की पारी खेली थी। वॉर्नर को नौ टी20 शतक पूरे करने में 428 पारियां लगीं। 
विज्ञापन

11 of 11
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
अभिषेक की तूफानी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स हासिल नहीं कर पाई। दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें