फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप-10: स्टुअर्ट ब्रॉड की नजर में टेस्ट के बेस्ट-10 तेज गेंदबाज कौन? लिस्ट में स्टार्क-कपिल और वकार-इमरान नहीं

Sat, 05 Sep 2026 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट के अपने टॉप-10 तेज गेंदबाज चुने हैं। उनकी सूची में कई दिग्गज शामिल हैं, लेकिन मिशेल स्टार्क, कपिल देव, वकार यूनिस और इमरान खान जैसे बड़े नाम जगह नहीं बना सके। ब्रॉड की पसंद सामने आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस सूची को लेकर चर्चा होना तय है।
विज्ञापन
1 of 12
ब्रॉड के पसंदीदा टेस्ट गेंदबाज कौन - फोटो : ANI/AP/Twitter
टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी की बात हो तो स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम खुद एक मिसाल है। इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने करियर में दुनिया के कई खतरनाक बल्लेबाजों को परेशान किया। ऐसे में जब ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट के अपने पसंदीदा टॉप-10 तेज गेंदबाज चुने, तो उनकी सूची ने तुरंत ध्यान खींच लिया। सूची में कई दिग्गज और रिकॉर्ड बनाने वाले गेंदबाज शामिल हैं, लेकिन कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चौंकाती है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, भारत के कपिल देव और पाकिस्तान के वकार यूनिस और इमरान खान जैसे नाम इस सूची में जगह नहीं बना सके हैं। 

ब्रॉड ने यह चयन स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के जरिये किया। उनकी इस लिस्ट में इंग्लैंड का सिर्फ एक तेज गेंदबाज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तीन और दक्षिण अफ्रीका के दो तेज गेंदबाजों को अपनी इस लिस्ट में जगह दी है। इसके अलावा सूची में भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के एक-एक तेज गेंदबाज को जगह मिली है। आइए देखते हैं कि उन्होंने अपनी टॉप-10 लिस्ट में किसे रखा है...
विज्ञापन

2 of 12
मिचेल जॉनसन - फोटो : ANI
10. मिचेल जॉनसन
ब्रॉड ने अपनी लिस्ट नंबर 10 पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को रखा है। जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट लिए। इनमें 12 बार पारी में पांच विकेट शामिल है। जॉनसन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 61 रन देकर आठ विकेट रहा। वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों में 34वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 12
सर रिचर्ड हेडली - फोटो : ANI
9. सर रिचर्ड हेडली
ब्रॉड ने इस लिस्ट में नंबर नौ पर न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली हैं। हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 22.29 की औसत से 431 विकेट लिए। इनमें 36 बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। हेडली का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 52 रन देकर नौ विकेट रहा। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 14वें स्थान पर हैं।

4 of 12
पैट कमिंस - फोटो : ANI
8. पैट कमिंस
ब्रॉड ने अपनी लिस्ट में आठवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस को रखा है। कमिंस ने अब तक 74 टेस्ट मैचों में 21.91 की औसत से 322 विकेट लिए हैं। इनमें 14 बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। कमिंस का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 23 रन देकर छह विकेट रहा है। कमिंस टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 32वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

5 of 12
वसीम अकरम - फोटो : ANI
7. वसीम अकरम
ब्रॉड की लिस्ट में सातवें स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम हैं। वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट लिए। इनमें 25 फाइव विकेट हॉल शामिल हैं। इस दौरान वसीम का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 119 रन देकर सात विकेट रहा है। वसीम टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 17वें रैंक पर हैं।
विज्ञापन

6 of 12
डेल स्टेन - फोटो : ANI
6. डेल स्टेन
ब्रॉड ने अपनी लिस्ट में छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाजों में शुमार डेल स्टेन को रखा है। स्टेन की कहर बरपाती गेंदों ने सचिन तेंदुलकर तक को परेशान किया था। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 22.95 की शानदार औसत से 439 विकेट लिए। इनमें 26 बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। स्टेन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 51 रन देकर सात विकेट है। स्टेन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों में 11वें स्थान पर हैं। स्टेन का दबदबा ऐसा था कि वह ऑलटाइम ग्रेट में शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 12
सर कर्टली एम्ब्रोस - फोटो : ANI
5. सर कर्टली एम्ब्रोस
ब्रॉड की टॉप-10 टेस्ट तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर कर्टली एम्ब्रोस हैं। एम्ब्रोस ने 98 टेस्ट मैचों में 405 विकेट लिए। उनका औसत 20.99 का रहा, जो बेहतरीन है। इस दौरान उन्होंने 22 बार पारी में पांच विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 45 रन देकर आठ विकेट रहा। सर एम्ब्रोस सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों में 18वें स्थान पर हैं।

8 of 12
शॉन पोलक - फोटो : ANI
4. शॉन पोलक
ब्रॉड ने चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शॉन पोलक को रखा है। पोलक ने 108 टेस्ट मैचों में 421 विकेट लिए। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 23.11 का रहा। पोलक ने 16 बार पारी में पांच विकेट लिए। 87 रन देकर सात विकेट पोलक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। पोलक ने इसके अलावा टेस्ट में 3781 रन भी बनाए। पोलक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 15वें स्थान पर हैं।

9 of 12
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
3. जसप्रीत बुमराह
ब्रॉड की लिस्ट में भारत का सिर्फ एक गेंदबाज है और उस गेंदबाज का नाम है जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने बेहद कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पैठ बनाई है। उन्होंने अब तक 52 टेस्ट में 19.79 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत से 234 विकेट लिए हैं। इनमें 16 बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। 27 रन देकर छह विकेट बुमराह का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। हालांकि, बुमराह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में फिलहाल 66वें स्थान पर हैं।

10 of 12
ग्लेन मैक्ग्रा - फोटो : ANI
2. ग्लेन मैक्ग्रा
ब्रॉड ने अपनी लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को रखा है। मैक्ग्रा किसी भी प्रारूप में प्रभावी थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट मैचों में 21.64 की औसत से 563 विकेट लिए। इनमें 29 बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। मैक्ग्रा का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन देकर आठ विकेट रहा। मैक्ग्रा टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में सातवें स्थान पर हैं।

11 of 12
जेम्स एंडरसन - फोटो : ANI
1. जेम्स एंडरसन
ब्रॉड ने पहले स्थान पर अपने 'क्राइम पार्टनर' यानी पूर्व साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को रखा है। ब्रॉड और एंडरसन की जोड़ी एक वक्त टेस्ट क्रिकेट की सबसे विध्वंसक तेज गेंदबाजी जोड़ी थी। इन दोनों ने मिलकर विपक्षी टीमों को खूब परेशान किया। एंडरसन को ऑलटाइम ग्रेट तेज गेंदबाजों में भी शुमार किया जाता है। एंडरसन ने 188 टेस्ट मैचों में 26.45 की औसत से 704 विकेट लिए। वह टेस्ट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले अकेले तेज गेंदबाज हैं। उनकी फिटनेस इतनी शानदार थी कि वह 188 टेस्ट खेल गए। एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 32 बार पारी में पांच विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 42 रन देकर सात विकेट रहा। एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में स्पिनर्स मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

12 of 12
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : PTI
स्टुअर्ट ब्रॉड की लिस्ट से जो मुख्य नाम मिसिंग हैं, उनमें कोर्टनी वॉल्श, मिचेल स्टार्क, कपिल देव, टिम साउदी, मखाया एनटिनी, इयान बॉथम, मैल्कम मार्शल, वकार यूनिस और इमरान खान जैसे नाम शामिल हैं। ब्रॉड ने खुद अपने टेस्ट करियर में 167 मैचों में 604 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 27.68 का रहा। इनमें 20 बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। ब्रॉड का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर आठ विकेट रहा है। ब्रॉड ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

कुछ अन्य दिग्गजों के टेस्ट विकेट
गेंदबाज कुल विकेट
कोर्टनी वॉल्श  519
मिचेल स्टार्क 445
कपिल देव 434
टिम साउदी  391
मखाया एनटिनी 390
इयान बॉथम 383
मैल्कम मार्शल 376
वकार यूनिस 373
इमरान खान 362
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें