फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ हरमन-मंधाना और शेफाली का कैसा है रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे टीम इंडिया को टेंशन

Sat, 05 Sep 2026 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा के पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर रहेगी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहना चाहेगी।
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला - फोटो : ANI
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब उसकी नजर पाकिस्तान को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े सात बजे होगा।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय टीम - फोटो : IANS
भारत का अब तक प्रदर्शन कैसा रहा है?
टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में थाइलैंड और हॉन्गकॉन्ग को बड़े अंतर से हराया। थाइलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 94 रन से जीत दर्ज की, जबकि हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से मात दी। इन दोनों मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों के आंकड़े थोड़ी चिंता बढ़ाने वाले हैं। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा जैसी स्टार बल्लेबाजों का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
मंधाना - फोटो : IANS
मंधाना का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
 
  • भारतीय टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 11 टी20 मैच खेले हैं। 2014 से 2026 के बीच इन 11 मैचों की 11 पारियों में उनके बल्ले से 307 रन निकले हैं।
  • मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है। यानी वह पाकिस्तान के खिलाफ कई मौकों पर अच्छी पारियां खेल चुकी हैं, लेकिन इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अभी तक शतक नहीं लगा सकी हैं।
  • हालांकि, मौजूदा एशिया कप में मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम को उनसे एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी।

4 of 6
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women
हरमनप्रीत कौर के पाकिस्तान के खिलाफ आंकड़े कैसे?
 
  • भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 टी20 मुकाबले खेले हैं। 2009 से 2026 के बीच इन मैचों की 13 पारियों में उन्होंने 230 रन बनाए हैं।
  • हरमनप्रीत के नाम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं है। कप्तान होने के नाते इस मुकाबले में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी।
  • भारत चाहेगा कि हरमन अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम के लिए प्रभावी पारी खेलें। भारत के लिए यह भी चिंता की बात है कि हरमन अब गेंदबाजी नहीं करतीं।
विज्ञापन

5 of 6
शेफाली वर्मा - फोटो : BCCI Women
शेफाली वर्मा की पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी कैसी?
 
  • विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड भी बहुत प्रभावशाली नहीं है। उन्होंने 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 मैच खेले हैं और सभी पांच पारियों में कुल 127 रन बनाए हैं।
  • शेफाली अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। ऐसे में भारत को उम्मीद होगी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ इस बार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का असर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : IANS
भारत जहां लगातार दो बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरा हुआ है, वहीं पाकिस्तान ने अपना पिछला मुकाबला थाइलैंड के खिलाफ जीता है। पाकिस्तान ने अभी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं की है और टीम को दो मैच और खेलने हैं। भारत के खिलाफ मुकाबला पाकिस्तान के लिए भी अहम होगा। टीम इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उसे टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरूरी आत्मविश्वास दे सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 आंकड़े क्या कहते हैं?
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन मुकाबलों में सफलता मिली है। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी है। हालांकि, भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और उसकी नजर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मंधाना, हरमनप्रीत और शेफाली के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें