मोईन उल हक स्टेडियम में बल्लेबाजों ने दिखाया जलवा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की पहली पारी
दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक उत्तर प्रदेश ने पहली पारी के लिए 91 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 417 रन बना लिए हैं। अभिषेक गोस्वामी ने 198 रनों की बड़ी पारी खेली, माधव कौशिक 63 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि कप्तान आर्यन जुरेल 103 रन और करण शर्मा 37 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।
भले ही उत्तर प्रदेश ने अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया है, लेकिन बिहार की टीम तीसरे दिन वापसी करने के लिए तैयार है। आयुष लोहारूका के शानदार शतक और टीम के सामूहिक प्रयास ने यह दिखा दिया है कि बिहार के खिलाड़ी किसी भी स्थिति में संघर्ष कर मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं। गेंदबाजों से उम्मीद है कि वे अगले दिन शुरुआती विकेट चटकाकर मैच का रुख बदलेंगे।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को भरोसा है कि टीम तीसरे दिन एक नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेगी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश को कड़ी टक्कर देगी।