आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के मैच के दौरान प्रीति जिंटा अपने शानदार रिएक्शंस से चर्चा में रहीं। कभी खुशी से मुस्कुराती हुई नजर आईं तो कभी राहत की सांस लेती दिखीं।
आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 223 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा की अदाओं का हो रहा है। 51 साल की उम्र में भी प्रीति अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस ने कहर ढा रही हैं। प्रीति लगभग पंजाब के हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं।
विज्ञापन
2 of 9
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, मंगलवार के मुकाबले में दिलचस्प टक्कर देखने को मिली और हालात के हिसाब से प्रीति के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बदलता रहा। कभी उनके चेहरे पर उदासी रही तो कभी वह खुशी से चहक उठीं। कभी वह दिल पर हाथ रखकर राहत की सांस लेती दिखीं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में फैंस दावा कर रहे हैं कि प्रीति ने 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फ्लाइंग किस भी दी।
विज्ञापन
3 of 9
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, मैच के दौरान प्रीति जिंटा के अलग-अलग एक्सप्रेशंस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वह जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की गेंदों पर प्रियांश आर्य के सिक्स को एंजॉय करती दिखीं। पंजाब की पारी के दूसरे ओवर में आर्चर की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया था। दर्शक दीर्घा में बैठीं प्रीति जिंटा भी इससे खूब खुश नजर आईं और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी।
4 of 9
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, जब आरआर की पारी के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई शुरू की तो प्रीति के चेहरे पर उदासी दिखी थी। जैसे ही वैभव कैच आउट हुए, प्रीति ने दिल पर हाथ रखकर चैन की सांस ली।
विज्ञापन
5 of 9
प्रीति जिंटा और वैभव
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि मैच की शुरुआत से पहले और टॉस के बाद जब प्रीति जिंटा स्टेडियम में पहुंचीं तो उन्होंने कथित तौर पर वैभव को देखा और फ्लाइंग किस दी। वीडियो में जब जिंटा फ्लाइंग किस दे रही थीं, तभी कैमरा वैभव की ओर घूमा, जो मुस्कुराते हुए दिखे। उनके साथ यशस्वी जायसवाल खड़े दिखे, जो इस 15 साल के बल्लेबाज के साथ मस्ती मजाक करते दिख रहे थे। प्रीति ने फिर फैंस को भी फ्लाइंग किस दी। अमर उजाला इस वीडियो की प्रमाणता की पुष्टि नहीं करता है। इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है कि यह असली है या फैन मेड है। कुछ फैंस इस वीडियो को पोस्ट करने वालों की आलोचना भी करते दिखे।
विज्ञापन
6 of 9
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
हर मैच में प्रीति फैंस को पंजाब की जर्सी भी तोहफे में देती हैं और इस मैच में भी यह जारी रहा। मैच के बाद प्रीति जिंटा ने आरआर के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
7 of 9
प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
यह पंजाब का मुल्लांपुर में आखिरी होम मैच था, क्योंकि इसके बाद पंजाब की टीम का होम ग्राउंड धर्मशाला होगा। ऐसे में पंजाब के खिलाड़ियों ने लैप ऑफ ऑनर लिया और फैंस को साइन्ड बॉल और जर्सी तोहफे में भेंट की।
8 of 9
प्रीति जिंटा और मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : IPL/BCCI
आरआर ने पंजाब को हराया
मैदान के बाहर की इस उथल-पुथल के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स ने सफलतापूर्वक 223 रनों का लक्ष्य छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया, पंजाब किंग्स को हरा दिया और उन्हें इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंद में 59 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 29 रन और कूपर कोनोली ने 14 गेंद में 30 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बना सके। मार्कस स्टोइनिस 22 गेंद में तूफानी 62 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 27 गेंद में 51 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 16 गेंद में 29 रन बनाए। डोनोवन फरेरा 26 गेंद में 52 रन और शुभम दुबे 12 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।