फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल! फैंस हुए दीवाने, सोशल मीडिया पर पूछ रहे नाम

Wed, 29 Apr 2026 01:00 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

सार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू और कई सितारे स्टेडियम पहुंचे। इसी बीच प्रीति और कुणाल के साथ बैठी एक मिस्ट्री गर्ल सोशल मीडिया पर छा गई। फैंस उसकी पहचान जानने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंटा और मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने छह विकेट से जीत हासिल की और पंजाब के अजेय रहने का क्रम तोड़ा। हालांकि, मैच के बाद एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। इस तस्वीर में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ एक मिस्ट्री गर्ल बैठी दिख रही है। इस मिस्ट्री गर्ल की खूबसूरती और क्यूटनेस के फैंस दीवाने हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उसका नाम जानना चाह रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
प्रीति जिंटा और मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा। टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा पंजाब को सपोर्ट करने पहुंचीं तो उनके साथ कई और फिल्म जगत से जुड़े स्टार्स दिखे। इनमें अभिनेता कुणाल खेमू और दिग्गज गायक गुरदास मान भी शामिल हैं। फैंस ने भी दर्शक दीर्घा से दोनों पर जमकर प्यार लुटाया। गुरदास भी फैंस का प्यार पाकर अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति जिंटा के साथ मिस्ट्री गर्ल - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, सबकी नजर प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू के बीच बैठी मिस्ट्री गर्ल पर जा अटकी। यह मिस्ट्री गर्ल पंजाब किंग्स की जर्सी में थी और पंजाब की टीम को ही सपोर्ट कर रही थी। पंजाब के खिलाड़ियों के चौके छक्कों पर उनके क्यूट एक्स्प्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया।

4 of 6
प्रीति जिंटा, मिस्ट्री गर्ल और कुणाल खेमू - फोटो : IPL/BCCI
अब सोशल मीडिया पर उस मिस्ट्री गर्ल की पहचान की तलाश की जा रही है। हालांकि, अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। वहीं, पंजाबी गायक हार्डी संधू भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वह गुरदास मान के साथ बैठे दिखे।



विज्ञापन

5 of 6
गुरदास मान - फोटो : IPL/BCCI
आरआर ने पंजाब को हराया
मैदान के बाहर की इस उथल-पुथल के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स ने सफलतापूर्वक 223 रनों का लक्ष्य छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया, पंजाब किंग्स को हरा दिया और उन्हें इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजस्थान बनाम पंजाब - फोटो : IPL
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंद में 59 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 29 रन और कूपर कोनोली ने 14 गेंद में 30 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बना सके। मार्कस स्टोइनिस 22 गेंद में तूफानी 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल 27 गेंद में 51 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद में 43 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 16 गेंद में 29 रन बनाए। डोनोवन फरेरा 26 गेंद में 52 रन और शुभम दुबे 12 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें