आखिरकार लंबे इंतजार और जद्दोजहद के बाद के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड टी-20 में हिस्सा लेने भारत आ गई है। भारत आने में देरी के कारण उसका पहला अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर कई दिनों की अनिश्चितता की स्थिति के बाद अपनी सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम शनिवार को भारत पहुंच गई।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
2 of 6
पाक का टूर्नामेंट में पहला बड़ा मुकाबला 19 को टीम इंडिया के साथ है और इससे पहले उसकी तैयारी कुछ खास नहीं हो सकी है। कोलकाता पहुंचने के अगले ही दिन यानी रविवार को टीम अभ्यास में जुट गई है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
3 of 6
पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी और वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक का कहना है कि हमें भारत में काफी प्यार मिला न कि सुरक्षा को लेकर धमकी। उन्हें कभी नहीं लगा कि यह देश उनके लिए असुरक्षित है। अफरीदी का कहना है कि उन्हें दुनिया में कहीं भी खेलने से ज्यादा मजा भारत में आया। उन्हें यहां पर खेलने में काफी आनंद आया है।
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
4 of 6
शाहिद अफरीदी ने कहा, "मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं और कह सकता हूं कि हमें इस देश में काफी प्यार मिला। पाकिस्तान की तुलना में हमें यहां ज्यादा प्यार मिला है।"
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
5 of 6
पाकिस्तान का 27 सदस्यीय दल अबुधाबी से लंबी उड़ान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। पाकिस्तानी दल में 15 खिलाड़ियों के अलावा 12 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ शामिल है।
वर्ल्ड कप से पहले पाक ने गंवाया वॉर्म-अप मैच, अब अभ्यास ही सहारा
6 of 6
ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान टीम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे। अफरीदी ने भी हाथ हिलाकर क्रिकेटप्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद टीम के खिलाड़ी दो बसों में सवार होकर सीधे टीम होटल रवाना हो गए। पाकिस्तान टीम के लिए हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीआईएसएफ के सैकड़ों जवानों के अलावा कमांडो भी तैनात किए गए थे।