फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घटना ने कर दिया इस बेहतरीन खिलाड़ी को क्रिकेट से दूर

Tue, 06 Sep 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सईद अनवर - फोटो : getty
आज पाकिस्तान के पूर्व खब्बू बल्लेबाज सईद अनवर का जन्मदिन है। अनवर का जन्म 6 सितंबर 1968 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। सईद अनवर और आमिर सोहेल की ओपनिंग जोड़ी को भारतीय प्रशंसक कभी नहीं भूल पाएंगे।

इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने भारतीय प्रशंसकों को ऐसे जख्म दिए जो शायद ही कभी भर पाएं। इस जोड़ी में सोहेल आक्रामक थे तो अनवर बेहद सधे हुए बल्लेबाज, जिन्होंने अपने बेहतरीन क्लासिकल शॉट्स की मदद से कई उम्दा पारियां खेलीं। इसलिए आज भी उनको पाक क्रिकेट के सर्वकालिक बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है।

बेहतरीन टाइमिंग और प्लेसमेंट अनवर की बल्लेबाजी की पहचान रही। सईद अनवर को भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में बहुत मजा आता था। वनडे और टेस्ट में उन्होंने भारत के खिलाफ कई बेहतरीन पारियां खेली।
विज्ञापन

बेहद पढ़े-लिखे खिलाड़ी थे अनवर

2 of 4
सईद अनवर - फोटो : getty
सईद अनवर के परिवार का क्रिकेट से गहरा नाता रहा है। उनके पिता ने क्लब स्तर का क्रिकेट खेला था, वहीं उनके भाई जावेद अनवर लाहौर की अंडर -19 क्रिकेट टीम के सदस्य रहे थे। वह एक पढ़े-लिखे खिलाड़ी थे। उन्होंने कराची के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग डिग्री हासिल की थी। 1990 में अपने टेस्ट करियर के आगाज से पहले वह अमेरिका जाकर इंजीनियरिंग में एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) की डिग्री हासिल करना चाहते थे।
 
विज्ञापन

विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड

3 of 4
सईद अनवर - फोटो : getty
अनवर ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट और 247 वनडे मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 45.52 की औसत से 4,052 रन बनाए। अनवर ने वनडे क्रिकेट में बड़ी दमदारी के साथ बल्लेबाजी की और 247 मैचों में 39.21 की औसत से 8,824 रन बनाए जिसमें 20 शतक और 63 अर्धशतक शामिल थे। अनवर ने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी 1997 में भारत के खिलाफ इंडिपेंडेंस कप के दौरान चेन्नई में खेली थी, जिसमें उन्होंने 194 रन बनाकर सबसे बड़ी एकदिवसीय पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उनका यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने 2010 में ग्वालियर में 200 रन की नाबाद पारी खेलकर तोड़ा था। उनका रिकॉर्ड 13 साल तक कायम रहा।
विज्ञापन

बेटी की मौत ने खत्म कर दिया अनवर का क्रिकेट करियर!

4 of 4
सईद अनवर - फोटो : getty
अनवर की जिंदगी में भूचाल तब आया जब साल 2001 में उनकी बेटी बिसमाह का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। इस घटना के बाद सईद का मन क्रिकेट में नहीं लगा और उन्होंंने क्रिकेट से दूर होकर आध्यात्म की ओर रुख कर लिया। दो साल तक वह क्रिकेट के मैदान में दिखाई नहीं दिए। साल 2003 में अनवर की क्रिकेट में वापसी हुई लेकिन वह एक बदले हुए रूप में दिखाई दिए, वह लंबी दाढ़ी रखने लगे। इसी साल विश्व कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज रहे। उन्होंने भारत के खिलाफ विश्व कप में शतक भी लगाया था। लेकिन इसके बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट में नहीं रहे और अगस्त 2003 में संन्यास की घोषणा कर दी। 

कहा जाता है कि पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी यूसुफ योहाना का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें मोहम्मद यूसुफ बनाने में सईद ने ही बड़ी भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें