टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को पहले दौर के मुकाबले खत्म हो जाएंगे और इस दौर से 2 टीमें सुपर-10 अपनी जगह बना लेंगी। फिर एक दिन के विश्राम के बाद दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
2 of 8
क्रिकेट के सबसे नए प्रारूप टी-20 को फटाफट खेल कहा जाता है और इस खेल में धूमधड़ाके की खूब गुंजाइश होती है। पिछले कई सालों की तुलना में इस बार मुकाबला गेंद और बल्ले से काफी कड़ा होने वाला है क्योंकि गेंदबाज अब काफी चतुर हो गए हैं और रन रोकने में नित नए जुगाड़ करते रहते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के अनुकूल कहे जाने वाले इस खेल इस बार बल्लेबाजों के लिए भी काफी परेशानी होने वाली है। हम आपको वर्ल्ड कप में खेलने वाले उन 5 बड़े बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है और उन पर दबाव है कि वे अपने कारनामे को वर्ल्ड कप में बचाए रखें।
विज्ञापन
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
3 of 8
विराट कोहली
जिस रिकॉर्ड की बात यहां कर रहे हैं वो है ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जो टी-20 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुए। इन बल्लेबाजों में 5 ऐसे बल्लेबाज भी उतर रहे हैं जिन पर वर्ल्ड कप में अपने इस शून्य पर आउट होने के रिकॉर्ड को बचाने का दबाव होगा।
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
4 of 8
विराट कोहली
शुरुआत निचले क्रम से करते हैं। अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलकर टी-20 में एक बार भी 0 पर आउट नहीं होने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 38 मैचों की 35 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें वह हर बार अपना खाता खोलने में कामयाब रहे हैं। वह इन 35 पारियों में 13 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। कोहली के साथ इंग्लैंड के रवि बोपारा भी इतने ही मैचों की इतनी ही पारी खेलकर एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुए, लेकिन वो इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
5 of 8
डेविड मिलर
अपने करियर में एक बार भी 0 पर आउट नहीं होने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर। मिलर 6 साल के अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 42 मैचों की 36 पारियां खेल चुके हैं लेकिन हर बार वो खाता खोलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
6 of 8
मार्लोन सैमुअल्स
तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर मार्लोन सैमुअल्स जिन्हें इस साल अपना पहला टी-20 मैच खेलना है भी आज तक एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुए। उन्होंने 40 मैचों की 38 पारियों में हर बार खाता खोला है और इस दौरान 8 अर्धशतक के साथ 952 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
7 of 8
टी-20 में सबसे ज्यादा मैच खेलकर हर बार खाता खोलने वालों में दूसरे पायदान पर हैं जिम्बॉब्वे के हैमिल्टन मास्क्जदा जिन्होंने 47 मैचों की 46 पारियां खेली है। वह इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई भी कर रहे हैं।
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
8 of 8
एंजेलो मैथ्यूज
अब बात करते हैं उस बल्लेबाज की जिसने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच और पारी खेलने के बाद हर बार अपना खाता खोलने में कामयाब रहा। उस बल्लेबाज का नाम है श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जिन्हें लसित मलिंगा के टूर्नामेंट से पहले कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तान बना दिया गया। मैथ्यूज ने 62 मैचों की 48 पारियों में हर बार अपना खाता खोला है। अब उन पर एक बार भी 0 पर आउट हुए बगैर शुरुआती 50 पारी खेलने का दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का अवसर है। पहले 2 मैचों में खाता खोलने के बाद वह अपने इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाना चाहेंगे।