फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड; लगातार 3 मैचों में उतारे तीन कप्तान, ऐसा करने वाली दूसरी टीम

Thu, 21 May 2026 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरी। पहले सूर्यकुमार यादव, फिर जसप्रीत बुमराह और अब हार्दिक पांड्या ने कप्तानी संभाली। इससे पहले ऐसा कारनामा सिर्फ पुणे वॉरियर्स इंडिया ने किया था। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 147/8 के स्कोर पर रोक दिया।
विज्ञापन
1 of 3
केकेआर बनाम मुंबई - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला सिर्फ हार-जीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतरी मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैचों में तीसरे अलग कप्तान के साथ मैदान पर पहुंची।

इससे पहले टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह कर चुके थे। हार्दिक पांड्या चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं थे। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की दूसरी टीम बन गई है जिसने लगातार तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों का इस्तेमाल किया। इससे पहले पुणे वॉरियर्स इंडिया ने रॉस टेलर, एंजेलो मैथ्यूज और एरॉन फिंच को लगातार तीन मैचों में कप्तान बनाया था।
विज्ञापन

2 of 3
केकेआर बनाम मुंबई - फोटो : ANI
शुरुआती झटकों से लड़खड़ाई मुंबई
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती दो ओवर में बिना विकेट खोए 10 रन बनाए, लेकिन तीसरे ओवर में कैमरून ग्रीन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने पहले रायन रिकेल्टन को छह रन पर आउट किया और फिर नमन धीर को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा को 15 रन पर आउट कर मुंबई को बड़ा झटका दिया। जल्द ही सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर चलते बने और पावरप्ले तक मुंबई का स्कोर 46/4 हो गया।

हार्दिक और तिलक ने संभाली पारी
मुश्किल परिस्थिति में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने सावधानी से रन जोड़े, लेकिन बारिश ने खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया। खेल दोबारा शुरू होने के बाद भी मुंबई के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। तिलक वर्मा 20 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
केकेआर बनाम मुंबई - फोटो : ANI
कॉर्बिन बॉश ने दिलाई सम्मानजनक बढ़त
एक समय मुंबई की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही थी, लेकिन आखिर में कॉर्बिन बॉश ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 147/8 तक पहुंच सकी। कोलकाता की ओर से सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए। कार्तिक त्यागी ने भी दो सफलताएं हासिल कीं, जबकि अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट झटका।

केकेआर ने चार विकेट से जीता मैच
148 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने 18.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे ने 17 गेंद में 21 रन बनाए। वहीं, मनीष पांडे ने 33 गेंद में 45 रन की पारी खेली। रोवमन पॉवेल ने 30 गेंद में 40 रन बनाए। मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ केकेआर अभी भी प्लेऑफ रेस में बनी हुई है। उसका आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें